Apple के एक बड़े अधिकारी ने किया इस्तीफे का एलान, इनके कंधों पर थी क्लाउड सर्विस की जिम्मेदारी
माइकल अप्रैल में कंपनी छोड़ रहे हैं। इस संबंध में सबसे पहले ब्लूमबर्ग ने जानकारी दी है। एपल ने अभी तक इस इस्तीफे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। एबॉट ने 2018 में एपल ज्वाइन किया था और iCloud सर्विस को लीड कर रहे थे।

विस्तार
एपल के बड़े कार्यकारी अधिकारी माइकल एबॉट ने अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया है। माइकल एबॉट क्लाउड सेवाओं के प्रभारी हैं। माइकल अप्रैल में कंपनी छोड़ रहे हैं। इस संबंध में सबसे पहले ब्लूमबर्ग ने जानकारी दी है। एपल ने अभी तक इस इस्तीफे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
एबॉट ने 2018 में एपल ज्वाइन किया था और iCloud सर्विस को लीड कर रहे थे। क्लाउड के अलावा एबॉट इमरजेंसी SOS सर्विस और Find My on iPhones के भी इंचार्ज थे। एपल से पहले एबॉट Twitter और Palm में अपनी सेवा दे चुके हैं।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक एबॉट के काम की जिम्मेदारी अप्रैल के बाद एपल के इंजीनियर रहे जेफ रॉबिन के कंधों पर होगी। इस साल की शुरुआत में इनसाइडर ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि एपल के सब्सक्रिप्शन मॉडल के उपाध्यक्ष पीटर स्टर्न भी कंपनी छोड़ेंगे। पीटर पर Apple के सशुल्क सब्सक्रिप्शन बिजनेस जैसे Apple TV+ आदि की जिम्मेदारी है। इस रिपोर्ट के आने के बाद दोपहर के कारोबार में Apple के शेयरों में करीब 3.4 फीसदी की तेजी रही।
पिछले नवंबर में प्रतिस्पर्धा और बाजार प्राधिकरण (सीएमए) और ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा नियामक ने एपल और Google की क्लाउड गेमिंग और मोबाइल ब्राउजिंग सर्विस की जांच शुरू की। Apple ने जनवरी 2023 में क्लाउड गेमिंग मार्केट में अपने मोबाइल ब्राउजरों के प्रभुत्व को लेकर ब्रिटेन की नियामक के खिलाफ अपील भी दायर की।
- boAt ने भारत में लॉन्च की सस्ती कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, 10 दिनों तक चलेगी बैटरी
- अमेरिका का मेडिकल टेस्ट पास कर गया ChatGPT, UPSC की परीक्षा में हो गया फेल
- बड़े काम का है BSNL का यह प्लान लेकिन क्या आपको रिचार्ज कराना चाहिए?
- Redmi Fire TV की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म, नए ओएस के साथ पेश होगा यह स्मार्ट टीवी