Redmi Fire TV की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म, नए ओएस के साथ पेश होगा यह स्मार्ट टीवी
Redmi Fire TV को लेकर रेडमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया गया है। नए टीवी को अमेजन पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

विस्तार
Redmi इंडिया ने अपने नए स्मार्ट टीवी Redmi Fire TV की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। Redmi Fire TV को भारत में 14 मार्च को पेश किया जाएगा। Redmi Fire TV को लेकर रेडमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया गया है। नए टीवी को अमेजन पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Redmi Fire TV की लॉन्चिंग 14 मार्च को भारत में दोपहर 12 बजे होगी। Redmi Fire TV के साथ इनबिल्ट फायर स्टिक मिलेगा जिसके जरिए यूजर्स को Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, YouTube आदि का एक्सेस मिलेगा। Redmi Fire TV में Fire OS 7 मिलेगा। इसके अलावा रेडमी के इस टीवी के साथ मेटालिक बेजल लेस डिजाइन मिलेगी। Redmi Fire TV को इको फ्रेंडली पैकेजिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा।
टीवी के साथ वॉयस कंट्रोल वाला रिमोट भी मिलेगा जिसमें Netflix, Prime Video और Amazon Music एप्स के लिए हॉट बटन होंगे। Redmi Fire TV के साथ AirPlay, Miracast, डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। लॉन्चिंग के साथ ही टीवी की बिक्री अमेजन से शुरू हो जाएगी, हालांकि कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
- ChatGPT vs Bing Chat: चैटजीपीटी बनाम बिंग चैट में क्या है अंतर, किसका उपयोग है फायदे का सौदा? जानें सभी डिटेल
- Vi Recharge: वोडाफोन-आइडिया ने लॉन्च किया नया रिचार्ज प्लान, सालभर मिलेगा फ्री ओटीटी का मजा, जानें क्या है खास
- iPhone 13 Offer: 50 हजार रुपये से कम में मिल रहा आईफोन 13, जानें पूरा प्लान
- मिस्ड कॉल से ऐसे चेक करें अपना SBI अकाउंट बैलेंस