बड़े काम का है BSNL का यह प्लान लेकिन क्या आपको रिचार्ज कराना चाहिए?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Mar 2023 11:42 AM IST
सार

BSNL के 797 रुपये वाले इस प्री-पेड प्लान में 300 रुपये की वैधता मिलती है, हालांकि पहले इसके साथ 365 दिनों की वैधता मिलती थी। BSNL के इस प्लान रोज 2GB डाटा मिलता है, हालांकि यह डाटा पहले 60 दिनों तक ही मिलेगा। इसके अलावा पहले 60 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलते हैं।

विज्ञापन
BSNL Rs 797 Plan benefits and all Details in hindi
bsnl - फोटो : i stock

    विस्तार

    यदि आप भी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के ग्राहक हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। BSNL के पास एक 797 रुपये का प्री-पेड प्लान है जो कि कंपनी का काफी पुराना प्लान है। कुछ दिन पहले ही BSNL ने कई प्लान की वैधता एक साथ कम की थी और एक प्लान की कीमत में कमी हुई थी और यह प्लान 797 रुपये वाला ही है। BSNL के इस प्लान के फायदे बहुत हैं लेकिन जानकारी बहुत ही कम लोगों को है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको BSNL के इसी 797 रुपये वाले प्लान के बारे में बताएंगे।

    BSNL के 797 रुपये वाले इस प्री-पेड प्लान में 300 दिनों की वैधता मिलती है, हालांकि पहले इसके साथ 365 दिनों की वैधता मिलती थी। BSNL के इस प्लान रोज 2GB डाटा मिलता है, हालांकि यह डाटा पहले 60 दिनों तक ही मिलेगा। इसके अलावा पहले 60 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलते हैं। बचे हुए 240 दिन तक आपका सिम एक्टिव रहता है और इनकमिंग की सुविधा मिलती है।

    विज्ञापन

    इस प्लान का एक नुकसान यह भी है कि इसमें 300 दिनों के लिए फ्री आउटगोइंग नहीं मिलती है। 60 दिनों के बाद यदि आपको कॉलिंग करनी है तो आपको रिचार्ज कराना होगा। BSNL के 797 रुपये वाले प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि 300 दिनों तक आपका सिम एक्टिव रहेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें