अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2021: 75 हजार वेंडर होंगे शामिल, लॉन्च होंगे 1000 नए प्रोडक्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Sep 2021 02:37 PM IST
सार

ग्राहकों को एचपी, लेनोवो, कैनन, गोदरेज, कैसियो, यूरेका फोर्ब्स आदि जैसे शीर्ष ब्रांडों के लैपटॉप, प्रिंटर, नेटवर्किंग डिवाइस, ऑफिस इलेक्ट्रॉनिक्स, वैक्यूम क्लीनर आदि जैसी सभी कैटेगरी में जीएसटी इनवॉइस के साथ 28 फीसदी अधिक बचत का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
amazon great indian festival sale 2021 date start from 4 october check offers and deals
अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2021 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Amazon का फेस्टिव इवेंट, द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (जीआईएफ) 2021 इस बार 4 अक्टूबर 2021 से शुरू होगा। इस सेल में 450 शहरों की 75,000 से अधिक लोकल वेंडर शामिल होंगे। द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में सैमसंग, वनप्लस, शाओमी, सोनी, एप्पल, बोट, लेनोवो, एचपी, आसुस, फॉसिल, लिवाइस, बीबा, एलेन सॉली, एडिडास, अमेरिकन टूरिस्टर, प्रेस्टीज, यूरेका फोर्ब्स, बॉश और माइक्रोसॉफ्ट आदि के 1,000 से अधिक नए प्रोडक्ट लॉन्च होंगे।

    Amazon.in पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में ग्राहक अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ किफायती विकल्पों की एक विशाल रेंज के साथ शॉपिंग का मजा उठा सकते हैं। इस कार्ड के साथ शॉपिंग करने पर 750 रुपये के जॉइनिंग बोनस के साथ 5 फीसदी रिवार्ड पॉइंट्स मिलते हैं। इसके साथ ही अमेजन पे लेटर पर साइन अप करने पर 60,000 रुपये के इंस्टेंट क्रेडिट के साथ फ्लैट 150 रुपये का कैशबैक मिलता है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा 1,000 रुपये के गिफ्टकार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये के रिवॉर्ड वापस मिलते हैं। वहीं अमेजन पे बैलेंस में पैसे डालने पर ग्राहकों को 200 रुपये के रिवार्ड और अमेजन पे यूपीआई का उपयोग कर खरीदारी करने पर 100 रुपये तक का 10 फीसदी कैशबैक प्राप्त होता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ग्राहकों को एचपी, लेनोवो, कैनन, गोदरेज, कैसियो, यूरेका फोर्ब्स आदि जैसे शीर्ष ब्रांडों के लैपटॉप, प्रिंटर, नेटवर्किंग डिवाइस, ऑफिस इलेक्ट्रॉनिक्स, वैक्यूम क्लीनर आदि जैसी सभी कैटेगरी में जीएसटी इनवॉइस के साथ 28 फीसदी अधिक बचत का मौका मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें