जरूरी खबर: दोबारा लॉन्च नहीं हुआ है एयरटेल का 49 रुपये वाला प्लान, यहां जानें सच्चाई
एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर बंद होने के डेढ़ महीने बाद भी 49 रुपये वाला प्री-पेड ग्राहकों को दिख रहा है, लेकिन यदि आप रिचार्ज करने की कोशिश करेंगे तो आपको एक मैसेज मिलेगा कि इस प्लान को बंद कर दिया गया है, कृपया दूसरे प्लान का चयन करें।

विस्तार
हाल ही में एक खबर आई थी कि एयरटेल ने अपने 49 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को फिर से लॉन्च कर दिया है जिसे जुलाई के अंत में बंद कर दिया गया था। एयरटेल के 49 रुपये वाले इस प्लान के बंद हो जाने के बाद ग्राहकों के लिए सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान 79 रुपये था, लेकिन अमर उजाला की चांज में पता चला है कि एयरटेल का 49 रुपये वाला प्री-पेड प्लान री-लॉन्च नहीं हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर बंद होने के डेढ़ महीने बाद भी 49 रुपये वाला प्री-पेड ग्राहकों को दिख रहा है, लेकिन यदि आप रिचार्ज करने की कोशिश करेंगे तो आपको एक मैसेज मिलेगा कि इस प्लान को बंद कर दिया गया है, कृपया दूसरे प्लान का चयन करें। इस संबंध में अमर उजाला ने एयरटेल से संपर्क किया।
एयरटेल के एक प्रवक्ता ने कहा कि 49 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया गया है और उसे री-लॉन्च नहीं किया गया है, हालांकि वेबसाइट और एप पर 49 रुपये वाला प्लान अभी भी दिख रहा है जिसे छह अक्तूबर को हटा दिया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि ट्राई के एक नियम के मुताबिक छह अक्तूबर से पहले इस प्लान को पोर्टल ने नहींं हटाया जा सकता है। ट्राई का नियम यह कहता है कि किसी भी प्लान को लॉन्चिंग तारीख से छह महीने पूरा होने से प्लान की कीमत नहीं बढ़ सकती है और ना ही प्लान को पोर्टल से हटाया जा सकता है।
49 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता था?
एयरटेल के इस 49 रुपये वाले प्लान के साथ 28 दिनों की वैधता मिलती थी। इसके अलावा इस प्लान में 38.52 रुपये का टॉकटाइम मिल रहा था। इस प्लान में 100एमबी डाटा और लोकल/एसटीडी कॉलिंग 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से की जा सकती थी।
49 रुपये वाला प्लान कंपनी का सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान था। इसके बाद दूसरे सबसे सस्ते प्लान की कीमत 79 रुपये है। 79 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 64 रुपये का टॉकटाइम मिलता है और 1 पैसे/सेकेंड की दर से कॉलिंग की जा सकती है। इसके अलावा इस प्लान में 200MB डाटा मिलेगा और वैधता 28 दिनों की होगी।
- iPhone 13 सीरीज: चारों नए आईफोन की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत, फीचर्स और ऑफर्स
- दस्तावेज लीक पर बवाल: गूगल के आरोप को CCI ने बताया बेबुनियाद, कहा- मीडिया हाउस पर मुकदमा करे गूगल
- Realme Dizo Buds Z: बजट ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 1299 रुपये
- रेडमी इंडिया ने चुपके से लॉन्च किया यह बजट स्मार्टफोन, आज मिलेगा खरीदने का मौका