12 दिनों के बैटरी बैकअप के साथ Realme Band 2 भारत में लॉन्च, SpO2 सेंसर से है लैस
Realme Band 2 की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है और इसे 27 सितंबर से फ्लिपकार्ट, रियलमी की साइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। यह सिर्फ एक ही कलर ब्लैक में मिलेगा।

विस्तार
रियलमी इंडिया ने आज यानी 24 सितंबर को आयोजित अपने मेगा इवेंट में अपने नए स्मार्ट बैंड Realme Band 2 को लॉन्च कर दिया है। Realme Band 2 के साथ पहले के मुकाबले बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर है। Realme Band 2 की बैटरी को लेकर 12 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा यह वॉटर रेसिस्टेंट भी है।
Realme Band 2 की भारत में कीमत
Realme Band 2 की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है और इसे 27 सितंबर से फ्लिपकार्ट, रियलमी की साइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। यह सिर्फ एक ही कलर ब्लैक में मिलेगा। बता दें कि Realme Band को 2020 में 1,499 रुपये में पेश किया गया था।
Realme Band 2 की स्पेसिफिकेशन
Realme Band 2 को खासतौर पर फिटनेस के शौकीनों के लिए पेश किया गया है। Realme Band 2 में 1.4 इंच की डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। Realme Band में 0.96 इंच की डिस्प्ले थी। नए बैंड में 50 डायल फेसेज हैं जिन्हें आप अपनी किसी तस्वीर के साथ भी कस्टमाइज कर सकते हैं। Realme Band 2 18mm के यूनिवर्सल स्ट्रैप के साथ आता है। इस बैंड में किसी अन्य स्ट्रैप को भी अटैच किया जा सकता है।
Realme Band 2 में लगातार हर्ट रेट मॉनिटर करने के लिए GH3011 सेंसर दिया गया है। इसे रियलमी लिंक एप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। Realme Band 2 स्लीप क्वॉलिटी की रिपोर्ट भी देगा। इसमें 90 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह बैंड 50 मीटर गहरे पानी में भी जाने पर खराब नहीं होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.1 दिया गया है। इसमें 204mAh की बैटरी है जिसे लेकर 12 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
- जरूरी खबर: दोबारा लॉन्च नहीं हुआ है एयरटेल का 49 रुपये वाला प्लान, यहां जानें सच्चाई
- iPhone 13 सीरीज: चारों नए आईफोन की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत, फीचर्स और ऑफर्स
- दस्तावेज लीक पर बवाल: गूगल के आरोप को CCI ने बताया बेबुनियाद, कहा- मीडिया हाउस पर मुकदमा करे गूगल
- Realme Dizo Buds Z: बजट ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 1299 रुपये