Airtel, Jio, Idea और वोडाफोन के प्लान के पीछे का सच जो आप नहीं जानते

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Mar 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
airtel vodafone and idea complete plan to counter jio
जियो

    जियो प्राइम मेंबरशिप की शुरुआत के बाद टेलिकॉम कंपनियों में ग्राहकों को रिझाने की होड़ मची गई है। रोज नए-नए प्लान लॉन्च हो रहे हैं और इन्हीं प्लान के बीच यूजर कंफ्यूज है कि आखिर उसके लिए किस कंपनी का कौन-सा प्लान बेस्ट है। आज हम आपको चारों कंपनियों के सभी प्लान के पीछे का वह सच बताएंगे जो आप शायद नहीं जानते हैं।

    Airtel का 349 वाला प्लान

    एयरटेल
    एयरटेल - फोटो : SELF

    सबसे पहले एयरटेल की बात करें तो जियो के 303 रुपये के प्लान के टक्कर में एयरटेल का 349 रुपए का प्लान लॉन्च हुआ। जिसमें 28GB डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर लोकल/नेशनल कॉलिंग अनलिमिटेड होगी, हालांकि यूजर्स एक दिन में सिर्फ 500 एमबी डाटा ही यूज कर पाएंगे। वहीं 3AM से 5AM के बीच यूजर्स को 500MB एक्स्ट्रा डाटा दिया जाएगा। रिपोर्ट में यह प्लान लिमिटेड टाइम के लिए बताया गया है। हालांकि यह प्लान कुछ ही यूजर्स के लिए है और इस प्लान के संबंध में एयरटेल की ओर से भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

    विज्ञापन

    Vodafone का 346 वाला प्लान 

    वोडाफोन
    वोडाफोन

    वोडाफोन के 346 वाले प्लान में 28GB डेटा मिलेगा जिसमें आप प्रतिदिन 1GB डेटा यूज कर सकते हैं। कॉलिंग की बात करें तो प्रति दिन 300 मिनट कॉल फ्री है और सप्ताह में 1200 मिनट फ्री है। इसके बाद आपसे पैसे लिए जाएंगे। यानी 28 दिन तक अनलिमिटेड जैसा कुछ नहीं है। वहीं इसमें डबल डाटा की भी बात की जा रही है जो कि 15 मार्च से पहले प्लान लेने वालों को ही मिलेगा। कंपनी ने इसका भी अधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Idea का 348 वाला प्लान

    Idea 4G
    Idea 4G

    आइडिया के 348 रुपये वाले प्लान में 28 दिन के लिए 14 जीबी डाटा मिलेगा यानी 500 एमबी रोज और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग है। साथ ही आपके पास 4जी हैंडसेट होना चाहिए। वहीं यह प्लान सभी यूजर्स के लिए नहीं है। आपके लिए यह प्लान है कि नहीं इसके लिए माय आइडिया में जाकर चेक कर सकते हैं। यहां भी आइडिया ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

    Jio का 303 वाला प्लान

    जियो
    जियो

    अब जियो की बात करें तो यहां आपको कंफ्यूज होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। Jio.com पर सभी प्लान दिए गए हैं। यहां जाकर आप सभी प्लान देख सकते हैं। वैसे जियो के मामले में साफ है कि 303 में प्राइम यूजर को प्रतिदिन 1 जीबी 4जी डाटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और देश भर में रोमिंग फ्री 28 दिन तक मिलता रहेगा। वहींं नॉन प्राइम मेंबर को 303 में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोमिंग फ्री के साथ सिर्फ 2.5 जीबी डाटा 28 दिनोंं के लिए मिलेगा। शुरुआत में कंपनी ने केवल 303 रुपये वाले प्लान का ऐलान किया था लेकिन बाद में प्राइम और नॉन प्राइम दोनों मेंबर के लिए 19 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक के प्लान लॉन्च किए गए हैं। यहां एक बात जो समझने वाली है कि यदि आप जियो की सिम में भी बाकी कंपनियों के सिम की तरह 90 दिनों तक कोई प्लान नहीं डलवाते हैं तो आपका सिम बंद हो जाएगा। तो ये था चारों कंपनियों के प्लान का डीएनए टेस्ट। बाकी आप तो समझदार है हीं। जियो के सभी प्लान आप यहां भी देख सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें