Idea का नया प्लान, Rs 346 में प्रतिदिन 1GB डाटा और फ्री कॉलिंग
विज्ञापन

जियो के प्राइम मेंबरशिप लॉन्च होते ही शुरू हुआ डाटा वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सभी टेलिकॉम कंपनियां रोज नए-नए ऑफर पेश कर रही हैं। इसी बीच आइडिया ने 148 और 346 रुपये का 3जी डाटा वाला नया प्लान लॉन्च किया है।
आइडिया के 346 रुपये वाले प्लान में 28 दिन के लिए 28 जीबी 3 जी डाटा मिलेगा। साथ ही लोकल/नेशनल कॉल भी सबी नेटवर्क पर अनलिमिटेड होगा। हालांकि यहां भी आप 1 दिन में 1 जीबी डाटा ही यूज कर पाएंगे। इसके अलावा 148 रुपये वाले प्लान में 5 जीबी 3जी डाटा मिलेगा जिसकी वैलिडिटी 28 दिन होगी।
विज्ञापन
किसके लिए है ये प्लान

इस प्लान को चेक करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप बस अपने आइडिया नंबर से *121# डायल कीजिए और पैक को एक्टिवेट कीजिए। इसके अलावा आप "My Idea" से भी अपने नंबर पर मौजूद इस ऑफर को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन