भाईजान ने किया एक और कमिटमेंट, उड़ी Xiaomi, Oppo की नींद

भाई, बस नाम ही काफी है। भाई ने एक बार कमिटमेंट कर दी तो फिर खुद की भी नहीं सुनते। जी हां, बॉलीवुड के दबंग खान, बजरंगी भाईजान ने एक और कमिटमेंट कर दिया है। सलमान खान अब स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले हैं।
दबंग खान ने अपने फैन्स को भी खुद की तरह स्मार्ट बनाने की ठान ली है। जरा सोचिए आप बीइंग ह्यूमन की ई-साइकिल पर, आपने बीइंग ह्यूमन की टी शर्ट पहनी है और आपके हाथ में बीइंग स्मार्ट का स्मार्टफोन है। फिर तो आप ही हैं भाईजान के रियल फैन। आपकी यह ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली है, क्योंकि सलमान खान बीइंग स्मार्ट के नाम से स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले हैं।
दरियादिली के लिए मशहूर सलमान की स्मार्टफोन से होने वाली कमाई भी बीइंग ह्यूमन की तरह जरूरतमंदों की मदद में और चैरिटी में जाएगी। कपड़े के लिए तो बीइंग ह्यूमन का टाईअप मंधाना इंडस्ट्री लिमिटेड के साथ है। अब देखना ये है कि स्मार्टफोन के लिए सलमान किससे टाईअप करते हैं। तो आप तैयार हो जाइए बीइंग ह्यूमन की ई-साइकिल, बीइंग ह्यूमन की टी शर्ट और बीइंग स्मार्ट के स्मार्टफोन के साथ सेल्फी लेने के लिए।