Airtel ने प्री-पेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए पेश किया अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Feb 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Airtel launches International Roaming plan for prepaid and postpaid users
airtel

    तमाम प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान पेश करने के बाद एयरटेल इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्लान पेश किया है। एयरटेल के इस अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्लान की कीमत 4,999 रुपये है जो कि पोस्टपेड और प्री-पेड दोनों ग्राहकों के लिए है।

    एयरटेल ने अपने इस प्लान का नाम ट्रेवल अनलिमिटेड (Travel Unlimited) इंटरनेशनल रोमिंग प्लान रखा है। इस प्लान में 1 जीबी डाटा रोज और अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल्स और 500 मिनट आउटगोइंग कॉलिंग मिलेगी जो कि भारत और यात्रा वाले देश के लिए होगी। इसके अलावा 10 दिनों तक अनलिमिटेड मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन

    अब कायदे से देखा जाए तो एयरटेल का यह अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्लान उनके लिए बढ़िया है जो लंबी यात्रा पर विदेश जाने वाले हैं, हालांकि एयरटेल ने उन देशों की लिस्ट जारी नहीं की है जहां यह प्लान मान्य होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Airtel ने प्री-पेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए पेश किया अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्लान

    ट्रेवल अनलिमिटेड के अलावा कंपनी ने दो ट्रेवल बेसिक प्लान भी पेश किया है जिनमें 799 रुपये और 1,199 रुपये के प्लान शामिल हैं। इन दोनों प्लान की वैधता 30 दिनों की है। 1,199 रुपये वाले प्लान में जहां 1 जीबी डाटा के साथ 100 मिनट इनकमिंग और आउटगोइंग कॉलिंग के अलावा फ्री मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी, वहीं 799 रुपये वाले प्लान में डाटा को छोड़कर उपरोक्य अन्य सभी सुविधाएं मिलेंगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें