Airtel ने इस शानदार प्लान को दोबारा किया लॉन्च, मिलेगा रोजाना 3GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 27 Dec 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Airtel Launched rs 558 prepaid plan after tariff hike December 2019 know about it
AIRtel

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने एक बार फिर से ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए 558 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को दोबारा लॉन्च किया है। इससे पहले दिसंबर की शुरुआत में एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया ने टैरिफ प्लांस की कीमत में बढ़ोतरी की थी। तो दूसरी तरफ कंपनियों ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए इन प्रीपेड पैक्स में कई बदलाव भी किए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने टैरिफ हाइक के बाद 558 रुपये वाले पैक को बंद कर दिया था। वहीं, एयरटेल इस प्लान के जरिए जियो और वोडाफोन-आइडिया को कड़ी टक्कर देगा। तो चलिए जानते हैं एयरटेल के इस प्लान के बारे में...

    Airtel का 558 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    airtel
    airtel

    एयरटेल इस प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 3 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा देगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है। इससे पहले यूजर्स को इस प्लान में 82 दिनों की समय सीमा मिलती थी। अन्य ऑफर्स की बात करें तो उपभोक्ताओं को इस प्लान में विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी अपने उपभोक्ताओं को फास्टैग खरीदने पर 100 रुपये का कैशबैक भी देगी।

    विज्ञापन

    Airtel का 398 रुपये वाला प्लान

    airtel
    airtel

    एयरेटल के इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Reliance Jio का 349 रुपये वाला प्लान

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    जियो का यह प्लान ग्राहकों के लिए आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है। यूजर्स को इस पैक में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा (कुल 84 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। वहीं, यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें