Tata Sky लेकर आया नया ऑफर, मात्र 14 रुपये में देख सकेंगे जी के चैनल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 26 Dec 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Tata Sky Bumper Offer launch 26 Channels Price Cut Know New Rates
tata sky - फोटो : amazon

    डीटीएच कंपनी टाटा स्काई (Tata Sky) ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए खास ऑफर पेश किया है। इस शानदार ऑफर के तहत ग्राहकों को कुछ चुनिंदा रीजनल और मैट्रो चैनल पैक्स के लिए पहले की तुलना में अब कम भुगतान करना पड़ेगा। इस कटौती के कारण जी, सोनी और स्टार जैसी कंपनियों के 26 चैनल की कीमत भी कम हो गई हैं। हालांकि, इस बार कंपनी की तरफ से चैनल पैक की कीमत में की गई कटौती पहले के मुकाबले थोड़ी कम है। इससे पहले भी टाटा स्काई ने दिवाली के मौके पर चैनल की दरों में कटौती की थी। तो चलिए जानते हैं टाटा स्काई के शानदार ऑफर के साथ कौन-से चैनल की कीमत में गिरावट आई हैं...

    टाटा स्काई ने Zee TV, Zee Marathi,Zee Sarthak, Zee Bangla, Zee Telugu, Zee Kannada, Asianet Movies, Asianet, Star Maa, National Geographic, Star Jaisha, Star Sports 2, Star Plus, Star Vijay, Star Sports 3, Vijay Super, SET, Hungama TV, Sony SAB, Colors, Colors Kannada, Sony Max, Star Sports 1 Bangla, Zee Tamil, Star Sports First और Nat Geo World चैनल की कीमत में कटौती की है।

    विज्ञापन

    इस ऑफर के तहत ग्राहकों को जी के सारे चैनल को देखने के लिए 14.16 रुपये (टैक्स समेत) प्रति महीने की दर से भुगतान करना होगा। हालांकि, ऑफर खत्म होने के बाद इस पैक की कीमत दोबारा 22.42 रुपये (इन्क्लडिंग टैक्स) हो जाएगी। लेकिन अब तक टाटा स्काई ने ऑफर की समय सीमा को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, ये सभी चैनल ग्राहकों के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस समय टाटा स्काई के प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों के लिए 585 एचडी और एसडी चैनल मौजूद हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपने ग्राहकों ज्यादा सुविधा देने के लिए जी, स्टार, सन, सोनी और टाइम्स जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। वहीं, 585 एचडी और एसडी चैनल की लिस्ट में ऊपर बताए गए चैनल्स (कम कीमत वाले चैनल) भी शामिल हैं।

    कुछ दिनों पहले टाटा स्काई ने रिलायंस जियो, एयरटेल और डिश टीवी को टक्कर देने के लिए एंड्रॉयड टीवी सपोर्ट करने वाले सेट टॉप बॉक्स बाजार में उतारे थे। वहीं, कंपनी ने ग्राहकों को इन सेट टॉप बॉक्स में ओटीटी एप्स का एक्सेस दिया था। लेकिन ओटीटी एप्स इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन होना अनिवार्य है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें