Samsung का खास डिवाइस Neon जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 26 Dec 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Samsung Soon Launch Artificial Intelligence Product Neon Know About It
Samsung Galaxy A91 - फोटो : MobileSyrup / Twitter

    इस समय टेक सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) को लेकर सभी टेक कंपनियों के बीच जंग चल रही हैं, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन जैसी कंपनियों ने मार्केट में एआई (AI) टेक्नोलॉजी से लेस डिवाइस उतारे हैं। इन डिवाइसेज से ही लोगों की जिन्दगी आसान बन गई हैं। अब इस कड़ी में कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) जल्द एक खास प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम Neon है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस खास प्रोडक्ट को भारतीय मूल की स्टार लैब (Star Lab) की रिसर्च सेंटर में तैयार किया जा रहा है। इससे पहले सैमसंग ने 2017 में Bixby back डिवाइस को पेश किया था, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर आधारित था। तो आइए जानते हैं सैमसंग के रहस्यमयी प्रोडक्ट Neon के बारे में...

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग के इस डिवाइस को भारतीय मूल के पारस मिस्त्री की कंपनी स्टार लैब तैयार कर रही है। इस डिवाइस को अगले महीने लास वेगस में होने वाले सीईएस 2020 (CES 2020) टेक इवेंट में पेश किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो यूजर्स को नीऑन डिवाइस में हिंदी भाषा का सपोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं सैमसंग ने इस अगामी डिवाइस को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज किया हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं, ट्विटर पर नीऑन डिवाइस को लेकर कई ट्विट किए गए हैं, जिनमें लिखा है कि 'Have you ever met an 'ARTIFICIAL'?'। तो दुसरी तरफ हिंदी में लिखा है कि 'आप उनसे मिले है जो आर्टिफिशियल है'।हालांकि, नीऑन लाफ के ट्विटर पेज पर इस डिवाइस से जुड़े कई और ट्विट्स भी मौजूद हैं। लेकिन अब तक दोनों कंपनियों ने इस गैजेट की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    सैमसंग ने भी अगामी नीऑन डिवाइस को सोशल मीडिया पर टीज किया है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, यह गैजेट 5जी नेटवर्क पर काम करेगा। वहीं, कंपनी इस डिवाइस में बोलने, पहचानने और सोचने की क्षमता देगी और यह अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाएगा। हालांकि, इस डिवाइस की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें