एयरटेल और BSNL को मिला नोकिया का साथ, जल्द लॉन्च करेंगे 5जी नेटवर्क

amarujala.com- Presented by: मोहित
Mon, 10 Apr 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
airtel and bsnl partnering with nokia preparing 5G networks in India

    दिग्गज टेलिकॉम कंपनी एयरटेल बाजार में 5जी नेटवर्क के साथ वापसी की तैयारी में है। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) नोकिया के साथ मिलकर 5जी नेटवर्क तकनीक पर काम कर रहे हैं। इससे पहले नोकिया ने मार्च में ही इस साझेदारी की घोषणा कर दी थी।

    इकॉनामिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, कंपनी ने इन दोनों ही कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। नोकिया के मार्केट हेड संजय मलिक के अनुसार एमओयू के तहत 5 जी नेटवर्क सेवा को भारत में लाना है। उन्होंने बताया कि हाई स्पीड इंटरनेट नेटवर्क के लिए जिन जिन बुनियादी सुविधओं की जरूरत होगी हम उनपर मिलकर काम करेंगे।

    विज्ञापन

    अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 5जी नेटवर्क की शुरूआत 2019-20 में होने की उम्मीद है। वहीं भारत में 2018 तक फील्ड, कंटेंट और ऐप्लिकेशन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। बता दें कि नोकिया पहले ही देश के 9 प्रमुख केंद्रों पर एयरटेल को 4जी इक्विपमेंट की सप्लाई करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि जियो के आने के बाद देश की नंबर एक टेलकॉम कंपनी एयरटेल को नुकसान हुआ है जिसके बाद इस साझेदारी से वह ग्राहकों को 5जी नेटवर्क की सुविधा देकर मार्केट में अपनी जगह बनाने में कामयाब होना चाहेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें