नोकिया 3310 का नया अवतार इसी महीने होगा लॉन्च !

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Apr 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
Nokia 3310 may globally launched in April with nokia 5 nokia 3 and nokia 6
नोकिया 3310

    HMD ग्लोबल ने फरवरी में बर्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया 3310 के नए अवतार को लॉन्च किया था। इसके साथ ही नोकिया के 3 और फोन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को भी लॉन्च किया गया था। उस समय कंपनी ने फोन के लॉन्चिंग के बारे में कोई तारीख का ऐलान नहीं किया था, लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में फोन के ग्लोबली लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा हुआ है।

    Neowin की रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया 3310 अप्रैल के अंत में मलेशिया में लॉन्च होगा। 3310 के साथ ही नोकिया के तीन नए एंड्रॉयड फोन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को भी लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट के बाद कहा जा रहा है भारतीय बाजार में भी नोकिया 3310 अप्रैल के अंत तक या फिर मई के पहले सप्ताह में आ सकता है।

    विज्ञापन

    बता दें कि नया नोकिया 3310 पुराने दमदार और सदाबहार फोन नोकिया 3310 का ही नया अवतार है। नए अवतार में 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन है। 3310 में नोकिया सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम है। फोन में 1,200 एमएएच की बैटरी, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश लाइट के साथ है। वहीं नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 एंड्रॉयड फोन हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें