भारतीय बाजार में नजर आने लगे नोकिया के नए फोन

amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 28 Mar 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
 Nokia Feature Phone Now Available in India
नोकिया 150

    नोकिया ने अपने दो फीचर फोन बाजार में उतार दिए हैं। एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल दिसंबर में नोकिया ब्रांड के दो फीचर फोन नोकिया 150 और नोकिया 150 डुअल सिम को लॉन्च किया था। उस वक्त कंपनी ने कहा था कि ये दोनों फोन 2017 की पहली तिमाही में बाजार में उपलब्ध होंगे।

    अब दोनों ही फोन भारत में ऑनलाइन मार्केट में उपलब्ध हैं। नोकिया 150 डुअल सिम फोन अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 2,059 रुपये में उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    नोकिया 150 डुअल सिम की बॉडी पॉलीकार्बन से बनी हुई है। ये फोन काले और सफेद दो रंगों में ही अभी उपलब्ध है। फोन में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है। दोनों फीचर फोन नोकिया के 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जानें क्या है खास

    demo
    demo

    नोकिया 150 डुअल सिम में 1020 एमएएच की बैटरी लगी है। कंपनी का कहना है कि इस फोन की बैटरी लाइफ 22 घंटों की है। फोन में एमपी3, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ जैसे फीचर भी मौजूद है। फोन में वीजीए कैमरा लगा है, जिसके साथ एलइडी फ्लैश भी दिया गया है।

    हाल ही में बर्सिलोना मोबाइल कांग्रेस में नोकिया ने अपने तीन स्मार्टफोन नोकिया 3, नोकिया-5 और नोकिया-6 का प्रदर्शन किया था। कंपनी ने इसके साथ अपने पुराने फोन नोकिया 3310 को री-लॉन्च किया था।

    कंपनी ने कहा है कि नोकिया के ये फोन दूसरी तिमाही में दुनिया भर के 120 देशों के बाजार में उपलब्ध होंगे। बाजार से गायब हो चुकी नोकिया ने अपने नए फोन के साथ एंड्रॉयड बाजार में कदम रखा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें