Airtel VS BSNL: 100Mbps वाले बेस्ट ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा 1000GB डाटा
मिडरेंज ब्रॉडबैंड प्लान 100एमबीपीएस की स्पीड वाले हैं। ये प्लान घर से काम करने या छोटे ऑफिस में काम करने के लिए परफेक्ट हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Airtel और BSNL के बेस्ट 100एमबीपीएस वाले ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बताएंगे।

विस्तार
भारतीय टेलीकॉम बाजार में कई सारे टेलीकॉम कंपनियां हैं जो ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से ब्रॉडबैंड इंटरनेट मुहैया करा रही हैं। किसी के पास 100एमबीपीएस का प्लान है तो किसी के पास 300एमबीपीएस स्पीड वाला ब्रॉडबैंड प्लान है। ब्रॉडबैंड इंटरनेट मार्केट में चार प्रमुख कंपनियां जियो, एयरटेल, टाटा और बीएसएनल हैं। ऐसे में मार्केट में कंप्टीशन बहुत है।
मिडरेंज ब्रॉडबैंड प्लान 100एमबीपीएस की स्पीड वाले हैं। ये प्लान घर से काम करने या छोटे ऑफिस में काम करने के लिए परफेक्ट हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Airtel और BSNL के बेस्ट 100एमबीपीएस वाले ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...
एयरटेल का यह 799 रुपये वाला प्लान Wynk म्यूजिक, Shaw अकेडमी और Airtel Xstream के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में 100Mbps की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। इसमें कुल 3.3TB डाटा मिलेगा। Airtel के इस प्लान पर आप 4के वीडियो भी आराम से देख सकेंगे।
बीएसएनल के इस प्लान में 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है। बीएसएनएल के इस प्लान में कुल 1000GB डाटा पहली बार मिलेगा। डाटा खत्म होने के बाद भी आप 5Mbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्लान में Hotstar Super, Lions Gate, Shemaroo, Hungama, SonyLIV, Zee5, Voot और YuppTV का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
- Donald Trump: फेसबुक पर फिर आ सकते हैं ट्रंप, सात को मेटा लेगी निर्णय
- Weekly Tech Wrap: ट्विटर-जियो सर्वर डाउन से लेकर देश में 5G सर्विस के विस्तार तक, ये हैं इस हफ्ते की अपडेट्स
- Redmi Note 12 Pro: 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग से लैस होगा फोन, भारत में इस दिन हो रहा लॉन्च
- नए साल में सस्ता हुआ Nothing Phone 1, मिल रहा 10 हजार से भी कम में खरीदने का मौका