Weekly Tech Wrap: ट्विटर-जियो सर्वर डाउन से लेकर देश में 5G सर्विस के विस्तार तक, ये हैं इस हफ्ते की अपडेट्स

नए साल के आगाज के साथ 2022 विदा हो गया है। साल 2022 के आखिरी हफ्ते में जियो और एयरटेल ने अपनी 5जी सर्विस को कई सारे शहरों में रोलआउट किया। एयरटेल ने जम्मू और श्रीनगर में अपनी 5जी सेवा Airtel 5G Plus को जारी किया तो जियो ने करीब एक दर्जन शहरों में अपने Jio True 5G को रोलआउट किया। इस हफ्ते जियो और ट्विटर के सर्वस डाउन होने से लाखों लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। साल 2022 के आखिरी हफ्ते की ऐसे ही टेक्नोलॉजी अपडेट्स जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको प्रमुख टेक अपडेट्स के साथ-साथ हफ्तेभर की प्रमुख लॉन्चिंग की जानकारी भी देंगे। चलिए जानते हैं।

Twitter ने जारी किया नया फीचर
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इस हफ्ते एक और नई सुविधा को जोड़ा। ट्विटर यूजर्स प्लेटफॉर्म पर 60 मिनट तक के लंबे वीडियो अपलोड कर सकते हैं।ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने इस फीचर की घोषणा करते हुए कहा कि वीडियो क्रिएटर्स अब 60 मिनट तक की ड्यूरेशन वाली वीडियो ट्विटर पर अपलोड कर सकते हैं।

देशी कंपनी लाई एपल जैसी स्मार्टवॉच
भारतीय कंपनी फायर बोल्ट ( Fire Boltt) ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire Boltt Gladiator को लॉन्च किया। फायर बोल्ट ग्लेडिएटर देखने में Apple Watch Ultra जैसी लगती है। वॉच के साथ 1.96 इंच डिस्प्ले दी गई है, जो कि काफी ब्राइट है। वहीं वॉच के साथ 123 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सेंसर जैसे फीचर्स के साथ 5 GPS-सपोर्टेड मोड भी मिलते हैं।