Redmi Note 12 Pro: 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग से लैस होगा फोन, भारत में इस दिन हो रहा लॉन्च
कंपनी ने फोन का पोस्टर जारी कर दिया है। Redmi Note 12 Pro 5G को 200 मेगापिक्सल कैमरा और 120 वाच की फास्ट चार्जिंग से लैस किया जाएगा। फोन में MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने अपने नए 5G फोन Redmi Note 12 Pro 5G को भारत में लॉन्च करने का एलान कर दिया है। इस फोन को 5 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के अनुसार फोन को 200 मेगापिक्सल कैमरा और 120 वाच की फास्ट चार्जिंग से लैस किया जाएगा। बता दें कि इस फोन को हाल ही में घरेलू मार्केट में Redmi Note 12 Pro Speed Edition नाम से लॉन्च किया गया है। लॉन्चिंग से पहले ही शाओमी के नए फोन की जानकारी भी सामने आ गईं हैं। चलिए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
जैसा की हमने बताया इस फोन को Redmi Note 12 Pro 5G को हाल ही में चाइनीज मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। इस फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वाले बेस वेरियंट की कीमत 1,699 चीनी युआन लगभग 20,000 रुपये रखी गई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाओमी अपने नए फोन को भारत में 20 हजार रुपये से भी कम की शुरुआती कीमत पर पेश कर सकता है। फोन चाइनीज वेरियंट की तरह ही शिमर ग्रीन, टाइम ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।
कंपनी ने फोन का पोस्टर जारी कर दिया है। वहीं फ्लिपकार्ट पर Redmi Note 12 Pro 5G के कुछ फीचर्स भी लिस्ट हो गए हैं। कंपनी के जारी पोस्टर के अनुसार, फोन को 200 मेगापिक्सल कैमरा और 120 वाच की फास्ट चार्जिंग से लैस किया जाएगा। वहीं फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलने वाली है। वहीं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक हुई है। दावा किया जा रहा है कि फोन में MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
- Year Ender 2022: साल 2022 में भारत में लॉन्च हुए ये टॉप-5 स्मार्टफोन, मिलते हैं ये शानदार फीचर्स
- New Rules 2023: व्हाट्सएप से लेकर ऑनलाइन पेमेंट तक, 1 जनवरी से बदल गए ये नियम, जान लें वरना हो सकती है परेशानी
- OnePlus 11R: वनप्लस के नए फ्लैगशिप फोन की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन लीक! मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
- नए साल में सस्ता हुआ Nothing Phone 1, मिल रहा 10 हजार से भी कम में खरीदने का मौका