Airtel लाया नया प्रीपेड प्लान, 70 दिन के लिए रोजाना 1 GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Sun, 17 Dec 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
Airtel 448 Rupees Plan: Unlimited Calling and  1 GB Data Daily For 70 Days
सांकेतिक तस्वीर

    देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को 70 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस के साथ फ्री रोमिंग (इनकमिंग व आउटगोइंग) की सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1 जीबी डाटा दिया जाएगा। प्लान की कीमत 448 रुपए है।

    पढ़ें: सिर्फ 179 रुपये में डाटा के साथ 1 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग भी फ्री

    विज्ञापन

    सिर्फ एयरटेल ही नहीं रिलायंस जियो, वोडाफोन और आइडिया सेलुलर जैसी कंपनियां भी 70 दिन की वैधता वाला प्लान दे रही हैं। 70 दिन के लिए जियो के प्लान की कीमत 399 रुपए है। इसकी प्रकार वोडाफोन 458 रुपए में 70 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस के साथ हर दिन 1 जीबी डाटा दे रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं, आइडिया सेलुलर 449 रुपए में 70 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस के साथ हर दिन 1 जीबी डाटा दे रहा है। इस तरह इन चारों दिग्गज कंपनियों के 70 दिन के प्लान 400-460 रुपए की रेंज में ही आते हैं। यहां जियो का प्लान सबसे सस्ता और वोडाफोन का प्लान सबसे महंगा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें