सिर्फ 179 रुपये में डाटा के साथ 1 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग भी फ्री

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Dec 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
Vodafone India offers Rs 179 Plan with unlimited data and calls
Vodafone

    देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने एक बार फिर नया अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें रोमिंग में भी आउटगोइंग कॉलिंग फ्री है। वोडाफोन के इस प्लान की कीमत 179 रुपये है और यह प्लान फिलहाल बिहार एंड झारखंड सर्किल के लिए ही है।

    वोडाफोन के इस 179 रुपये वाले नये प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों के लिए है। इसके तहत अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलेगा, हालांकि डाटा की स्पीड 2जी होगी। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने हाल ही में176 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसके तहत 28 दिनों के लिए 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp के 7 ट्रिक नहीं जानते हैं तो व्हाट्सऐप चलाना बेकार है

    वहीं कंपनी ने अपना 348 रुपये वाला प्लान भी अपडेट किया है जिसके तहत अब 28GB की जगह 56 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के तहत एक दिन में 250 मिनट और सप्ताहभर में 1000 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें