फेसबुक व्हाट्सऐप के साथ ला रहा है यह खास फीचर, विज्ञापन देने वाले झूम उठेंगे

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 16 Dec 2017 10:52 AM IST
Facebook roll out Click to WhatsApp messaging buttons for ads
Click-to-WhatsApp messaging buttons for Facebook ads

    फेसुबक ने अपने दूसरे प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप के साथ मिलकर एक फीचर पेश किया है जो कारोबारियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

    इस रिपोर्ट को पढ़कर वे लोग खुशी से झूम उठेंगे जो फेसबुक पर अपने प्रोडक्ट का विज्ञापन देते हैं, क्योंकि इस फीचर के आने के बाद आप अपने प्रोडक्ट को ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा सकेंगे।

    दरअसल फेसबुक ने क्लिक टू व्हाट्सऐप बटन पेश किया है। इसके जरिए कोई भी विज्ञापनदाता फेसबुक से यूजर्स को अपने व्हाट्सऐप नंबर पर बुला सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो जैसे ही आप फेसबुक पर अपने किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन देंगे तो उस विज्ञापन के साथ ही एक send message का बटन मिलेगा। उस बटन पर क्लिक करते ही यूजर्स आपके व्हाट्सऐप नंबर पर पहुंच जाएगा। इस फीचर की टेस्टिंग फिलहाल उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में हो रही है।

    ये भी पढ़ेंः फ्लिपकार्ट पर पिंच सेल शुरू, शाओमी, मोटो और LG के इन फोन पर भारी छूट

    साथ ही यह विज्ञापन सिर्फ उन्हीं लोगों को दिखेगा जिनके फोन में व्हाट्सऐप इंस्टॉल है। हालांकि इसके लिए विज्ञापन दाता को व्हाट्सऐप के लिए एक नंबर फिक्स करना होगा। बता दें कि इस वक्त पूरी दुनिया में फेसबुक के 2 अरब और व्हाट्सऐप के 1 अरब से ज्यादा व्हाट्सऐप यूजर्स हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें