जियो, एयरटेल के बाद Vodafone ने भी अपडेट किए अपने प्लान

रिलायंस जियो के प्लान अपडेट करने की घोषणा के बाद पहले एयरटेल ने अपने प्लान अपडेट किए और वहीं अब Vodafone ने अपने कई प्लान्स अपडेट किए हैं। अपडेट हुअ प्लान की अब वैलिडिटी ज्यादा हो गई है। कंपनी ने अपने 84 दिनों वाले दो प्लान की वैलिडिटी बढ़ाई है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
वोडाफोन के 509 और 458 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी हुई 91 दिन

कंपनी ने अपने 458 रुपये और 509 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है। 458 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी अब 84 दिनों की होगी और 509 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 91 दिनों की होगी। हालांकि यह ऑफर वोडाफोन के 4जी सर्किल के लिए ही है।
ये भी पढ़ेंः Jio के बाद Airtel ने भी बदले कई प्लान्स, अब सिर्फ 199 रुपये में 28GB डाटा
458 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों के तक 1GB 3G/4G डाटा, 100 SMS और अनलिमिटेड लोकल/STD कॉलिंग मिलेगी। वहीं 509 रुपये वाले प्लान में भी यही सुविधाएं मिलेंगी लेकिन वैलिडिटी 91 दिनों की होगी। वहीं कंपनी के पास 399 रुपये का भी एक प्लान है जिसकी वैधता 70 दिनों की होगी।