Jio के बाद Airtel ने भी बदले कई प्लान्स, अब सिर्फ 199 रुपये में 28GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 06 Jan 2018 10:57 AM IST
After Reliance Jio Airtel also updates many plans, Offers 28GB Data at Rs 199 for 28 Days
Airtel

    रिलायंस जियो ने 1 महीने के अंदर दो धमाके किए हैं। जियो ने शुक्रवार की देर रात कई सारे प्लान्स अपडेट किए तो कई प्लान्स पर ज्यादा डाटा देने का ऐलान किया। जियो के इस कदम के बाद अब एयरटेल ने भी अपने कई प्रीपेड प्लान बदल दिए हैं। एयरटेल अब 199 रुपये में 28 जीबी डाटा दे रहा है, जबकि पहले सिर्फ 1 जीबी मिलता था। तो आइए जानते हैं सारे प्लान्स।

    Airtel
    Airtel

    199 रुपये का प्लान

    एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान में अब 28 जीबी डाटा 28 दिनों के लिए मिलेगा। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे। रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री होगी। बता दें कि इस प्लान में पहले सिर्फ 1 जीबी डाटा मिलता था।

    Airtel
    Airtel

    349 रुपये का प्लान

    इस प्लान में अब 28 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे। रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री होगी। पहले इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलता था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें