Jio ने फिर बदले कई प्लान्स, अब 149 रुपये में मिलेगा 28GB डाटा

रिलायंस जियो ने नए साल में एक और धमाका किया है। जियो के इस नए ऑफर्स से एक बार फिर टेलीकॉम बाजार में तहलका मच सकता है। रिलायंस जियो ने इस बार अपने 4 प्लान्स की कीमत में 50 रुपये की कटौती कर दी है। इसके अलावा कंपनी कुछ प्लान्स पर 50 फीसदी ज्यादा डाटा भी दे रही है। अब तो 149 रुपये में 28 जीबी डाटा मिल रहा है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

सबसे पहले 149 रुपये वाले प्लान की बात करते हैं। पहले इस प्लान में केवल 4.2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मिलते थे, वहीं अब इस प्लान में 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

अब 349 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में 70 दिनों के लिए 70 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। दरअसल कंपनी ने 399 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 349 रुपये कर दी है।