WhatsApp पर लगा टैक्स तो गुस्से में लोगों ने फूंकी गाड़ियां, जलाए टायर

भारत में किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं। भारत में इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या 63 करोड़ से भी अधिक है, लेकिन जरा कल्पना कीजिए कि भारत सरकार सोशल मीडिया पर टैक्स लगा दे तो हालत क्या होगी।
वैसे भारत सरकार का तो फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है लेकिन लेबनान में सरकार ने व्हाट्सएप और फेसबुक की कॉलिंग सेवा पर टैक्स लगा दिया है। सोशल मीडिया पर टैक्स लगाने के सरकार के फैसले के बाद लेबनान की राजधानी बेरूत में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं।
लोगों ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है और सड़कों पर टायर भी जलाए गए हैं। इस घटना में दो लोगों की मौत भी हो गई है, वहीं 40 सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर है। साथ ही एयरपोर्ट पर भी प्रदर्शनकारियों ने कई यात्रियों से मारपीट की है।
दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि लेबनान की सरकार की आर्थिक हालत खस्ता है। ऐसे में उसे बजट के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। कर्ज के बोझ को कम करने के लिए सरकार ने फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप से वॉयस कॉलिंग पर महीने 150 रुपये का टैक्स लगाया है। सरकार के इसी फैसले के बाद बवाल मचा है, हालांकि भारी बवाल के बीच सरकार ने अपने फैसले को वापस ले लिया है।
युगांडा की संसद ने पिछले साल सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों पर टैक्स लगाने के कानून को मंजूरी दे दी है। इस कानून के तहत जो लोग भी फेसबुक, व्हॉट्सऐप, वाइबर और ट्विटर जैसे सोशल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें हर दिन के हिसाब से करीब तीन रुपये 36 पैसे देने होंगे। राष्ट्रपति योवेरी मुसेवनी ने इस कानून का समर्थन करते हुए कहा कि यह कानून इसलिए लागू किया जा रहा है ताकि सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोका जा सके।
- किसी भी फिंगरप्रिंट से खुल सकता है सैमसंग गैलेक्सी S10 का लॉक, कंपनी जल्द जारी करेगी अपडेट
- Aircel के ग्राहक ध्यान दें, 31 अक्टूबर के बाद बंद हो जाएगा आपका मोबाइल नंबर
- स्मार्ट TV खरीदने से पहले नोट कर लें ये जरूरी बातें, नहीं तो टीवी खरीदकर पछताएंगे
- PTron Zap Review: शानदार बैटरी लाइफ वाला एक किफायती नेकबैंड