PTron Zap Review: शानदार बैटरी लाइफ वाला एक किफायती नेकबैंड

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 18 Oct 2019 04:35 PM IST
Ptron zap in-ear wireless bluetooth earphones review in hindi
PTron Zap Review - फोटो : amar ujala

    मोबाइल एक्सेसीरिज ब्रांड PTron ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया ब्लूटूथ नेकबैंड इयरफोन PTron Zap पेश किया है। PTron Zap की डिजाइन को लेकर कंपनी ने इस बार खास काम किया है। PTron Zap की डिजाइन अच्छी है। कंपनी ने PTron Zap की बैटरी को लेकर 22 घंटे के बैकअप का दावा किया है। PTron Zap नेकबैंक की कीमत आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा यह पीट्रोन का यह वायरलेस नेकबैंड PTron Zap?

    PTron Zap की डिजाइन

    PTron Zap Review
    PTron Zap Review - फोटो : amar ujala

    सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो बॉडी मैटेरियल अच्छा है। डेली इस्तेमाल के लिए इसमें रग्ड सरफेस मिलता है। बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। माइक, वॉल्यूम और पावर बटन को दाहिनी ओर जगह मिली है। बड्स के साथ मैग्ननेट मिलता है। ऐसे में आप दोनों इयरबड्स को आपस में चिपका भी सकते हैं। यह नेकबैंड स्वेट और स्प्लैश प्रूफ है। ऐसे में पसीने और पानी की छींटे से यह खराब नहीं होगा। पीट्रोन जाप नेकबैंड की कीमक 1,699 रुपये है और इसे आप कंपनी की वेबसाइट के अलावा अमेजन से भी खरीद सकते हैं।

    PTron Zap की परफॉर्मेंस

    PTron Zap Review
    PTron Zap Review - फोटो : amar ujala

    किसी भी हेडफोन या ऑडियो डिवाइस की परफॉर्मेंस उसकी बैटरी लाइफ और ऑडियो क्वालिटी पर निर्भर करती है। जहां तक PTron Zap की ऑडियो क्वालिटी की बात है तो इसकी आवाज अच्छी है। इसका बेस उम्दा तो नहीं है लेकिन बढ़िया है। इसमें वॉल्यूम का लेवल काफी है। ऐसे में आप फुल वॉल्यूम में इसे इस्तेमाल नहीं कर सकते। आवाज एकदम क्लियर आती है। इसके जरिए फोन पर बात करने में कोई समस्या नहीं है। आईफोन और एंड्रॉयड दोनों फोन के साथ हमने इसे इस्तेमाल किया। रिव्यू के दौरान इस नेकबैंड के साथ म्यूजिक सुनने और वीडियो देखने का एक्सपेरियंस हमारा शानदार रहा। इसके बड्स की साइज भी आइडियल है। ऐसे में यह कान में चुभता नहीं है। इसके साथ कॉल रिसीव करने और फोन से कनेक्ट करने में कोई परेशानी नहीं होती है। शानदार कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 और माइक दिया गया है।

    PTron Zap की बैटरी लाइफ

    PTron Zap Review
    PTron Zap Review - फोटो : amazon

    कंपनी के वादे के मुताबिक PTron Zap की बैटरी लाइफ शानदार है। इसे फुल चार्ज करने में करीब 1.30 घंटे का वक्त लगता है। एक बार की फुल चार्जिंग के बाद आप इसे आराम से 3-4 इस्तेमाल कर सकते हैं। रिव्यू के दौरान दिनभर ऑन रहने, कुछ म्यूजक सुनने और फोन पर बात करने के बाद भी रात को इसमें 80 फीसदी बैटरी बची हुई थी। तो मिलाकर इसकी बैटरी को लेकर यह कह सकते हैं कि 1,500 रुपये की रेंज में यह एक दमदार बैटरी वाला ब्लूटूथ नेकबैंड है। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है। यदि आप कम कीमत में शानदार बैटरी और ऑडियो वाले किसी ब्लूटूथ इयरफोन की तलाश में हैं तो आप इसे खरीद सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें