किसी भी फिंगरप्रिंट से खुल सकता है सैमसंग गैलेक्सी S10 का लॉक, कंपनी जल्द जारी करेगी अपडेट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 19 Oct 2019 12:05 PM IST
Samsung Galaxy S10 and Galaxy Note 10 Series to Receive Fix for Fingerprint Issue Next Week
samsung galaxy note 10 fingerprint - फोटो : youtube

    सैमसंग ने शुक्रवार को अपने गैलेक्सी एस10 मॉडल के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी करने का एलान किया है। इस अपडेट के साथ वह बग फिक्स हो जाएगा जिसके कारण गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 प्लस और गैलेक्सी नोट 10 सीरीज का फिंगरप्रिंट सेंसर अन्य यूजर के फिंगरप्रिंट से भी खुल जाता था।

    बता दें कि सैमसंग के इन फ्लैगशिप फोन में एक बग के कारण इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर में समस्या आ रही है जिसके कारण कोई भी किसी भी का फोन अपनी फिंगरप्रिंट सें अनलॉक कर सकता है।

    वहीं सैमसंग ने अपने एक बयान में ग्राहकों को सुझाव देते हुए कहा है कि जब तक अपडेट को सभी ग्राहकों के लिए जारी नहीं किया जाता है, तब तक ग्राहक सीलिकॉन कवर का इस्तेमाल करें। सैमसंग ने कहा है कि फिंगरप्रिंट सेंसर में आ रहे बग को फिक्स करने के लिए अगले सप्ताह अपडेट जारी किया जाएगाय़

    गौरतलब है कि हाल ही में सन अखबार में एक रिपोर्ट छपी थी जिसमें दावा किया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 को किसी अन्य फिंगरप्रिंट से अनलॉक कर लिया गया है, जबकि दूसरे शख्स का बायोमेट्रिक सिस्टम में स्टोर ही नहीं हुआ था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें