असुविधा: डेढ़ घंटे तक ठप रहने के बाद Tweetdeck की सेवा हुई शुरू

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 17 Apr 2021 02:35 PM IST
सार

Tweetdeck को एक्सेस करने पर यूजर्स को Sorry, something went wrong. Please try again later. का मैसेज मिल रहा था

twitter tweetdeck down across the world users are unable to tweet
Tweetdeck down - फोटो : amarujala

    विस्तार

    भारत समेत दुनिया के कई देशों में Tweetdeck ठप हो गया है। Tweetdeck से यूजर्स ना ट्वीट कर पा रहे हैं और ना ही लॉगिन कर पा रहे हैं। Tweetdeck को एक्सेस करने पर यूजर्स को Sorry, something went wrong. Please try again later. का मैसेज मिल रहा है, हालांकि ट्विटर twitter.com पर कोई समस्या नहीं है। कई यूजर्स ने Tweetdeck के डाउन होने की शिकायत की है।

    अपडेट: करीब डेढ़ घंटे तक ठप रहने के बाद Tweetdeck ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है। शनिवार को दोपहर 12 बजे ट्वीटडेक ठप हुआ था

    डाउनडिटेक्टर ने भी Tweetdeck के डाउन होने की पुष्टि की है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे भी Tweetdeck डाउन हुआ था और फिर दोपहर 12 बजे भी यह फिर से ठप पड़ गया है। डाउनडिटेक्टर पर 56 फीसदी यूजर्स ने लॉगिन, 24 फीसदी ने ट्वीट लोड और 19 फीसदी ने ट्वीट ना हो पाने की शिकायत की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें