ऑनलाइन पासपोर्ट अप्लाई: एक गलती करा सकती है लाखों का नुकसान, जानें जरूरी बातें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Apr 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
Passport Online Apply beware from Fake Passport Websites in India all details here
passport - फोटो : amar ujala

    यदि आप भी पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे है, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इस समय इंटरनेट पर कई फर्जी वेबसाइट चल रही हैं, जो पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट जैसी हैं लेकिन वास्तव में नकली हैं। ये वेबसाइट लोगों से निजी डाटा लेकर उन्हें चूना लगा रही हैं। पासपोर्ट विभाग ने भी इन वेबसाइट को लेकर कई बार लोगों को आगाह किया है। अब कुछ नई पासपोर्ट वेबसाइट्स के बारे में जानकारी मिली है जिनसे आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं इन फर्जी साइट के बारे में...

    passport
    passport - फोटो : amar ujala

    इस साइट परhttp://www.passport-seva.in/आपका डाटा लीक हो सकता है और हैकर्स आपको चूना लगा सकते हैं। यह भी संभव है कि इस वेबसाइट पर जाने की वजह से आपके फोन में वायरस पहुंच जाएं।

    passport
    passport - फोटो : amar ujala

    अगर आप इस साइटhttps://www.indiapassport.org/पर जाकर पासपोर्ट के आवेदन करते हैं, तो इससे आपका डाटा लीक हो जाएगा। इसके अलावा आपको आर्थिक तौर पर नुकसान हो सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें