अब Twitter यूजर की होगी मोटी कमाई, कंपनी क्रिएटर्स के साथ बांटेगी रेवेन्यू

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Feb 2023 09:46 AM IST
सार

अब एलन मस्क के रेवेन्यू शेयर वाले प्लान से ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है, क्योंकि रेवेन्यू शेयर सिर्फ उन्हें ही मिलेगा जिन्होंने ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लिया है। सीधे शब्दों में कहें तो एलन मस्क का प्लान आपसे सब्सक्रिप्शन के तौर पर पैसे लेना का तो है लेकिन साथ में कमाई में हिस्सेदारी देने का भी है।

विज्ञापन
Twitter to Share Ad Revenue With Some of Its Content Creators
Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    ट्विटर (Twitter) में नित नए बदलाव हो रहे हैं। अब Twitter के नए मालिक ने कहा है कि कंपनी विज्ञापन से होने वाली कमाई को कंटेंट क्रिएटर्स के साथ साझा करेगी। एलन मस्क ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। एलन मस्क ने ट्वीट करके कहा है कि ट्वीट थ्रेड के बीच में आने वाले विज्ञापन या वीडियो के साथ आने वाले विज्ञापन से होने वाली कमाई कंटेंट क्रिएटर के साथ साझा की जाएगी। इसकी शुरुआत 3 फरवरी 2023 से हो चुकी है, लेकिन यहां एक शर्त यह है कि यह सुविधा सिर्फ ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए है।

    एलन मस्क ने कमाई की हिस्सेदारी के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है। एलन मस्क ने भले ही कमाई का रास्ता खोल दिया है लेकिन उसकी कंटेंट पॉलिसी को लेकर यूजर्स जरूर परेशान हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉट के कारण पहले ट्वीट काफी वायरल होते थे और लोगों को इंगेजमेंट मिलती थी, लेकिन एलन मस्क ने बॉट को खत्म कर दिया है। इसके अलावा कंटेंट पॉलिसी को लेकर भी कई सारे बदलाव किए गए हैं।

    विज्ञापन

    ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन

    आपको तो पता ही होगा कि ट्विटर ब्लू सर्विस के तहत कोई भी एक तय मासिक शुल्क देकर ब्लू टिक ले सकता है। ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के साथ लोगों को कई अन्य फीचर्स भी मिल रहे हैं और इसके आने के बाद ब्लू टिक लेना आसान हो गया है, हालांकि भारत में यह सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब एलन मस्क के रेवेन्यू शेयर वाले प्लान से ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है, क्योंकि रेवेन्यू शेयर सिर्फ उन्हें ही मिलेगा जिन्होंने ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लिया है। सीधे शब्दों में कहें तो एलन मस्क का प्लान आपसे सब्सक्रिप्शन के तौर पर पैसे लेना का तो है लेकिन साथ में कमाई में हिस्सेदारी देने का भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें