Dizo Watch D2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, हाईब्रिड मिलेगी एल्यूमीनियम फ्रेम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Feb 2023 06:48 PM IST
सार

Dizo Watch D2 में 1.91 इंच की बड़ी कलर डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है। Dizo Watch D2 का केस एल्यूमीनियम पॉलीकार्बोनेट की बनी है और स्ट्रैस डिटैचबल है। वॉच के साथ 150 से अधिक वॉच फेसेज का सपोर्ट मिलेगा और 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे।

Dizo Watch D2 launched in India with calling feature price and specifications
Dizo Watch D2 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    डीजो ने अपनी नई स्मार्टवॉच Dizo Watch D2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Dizo Watch D2 एक बजट फ्रेंडली स्मार्टवॉच है जिसमें 1.91 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसके साथ कॉलिंग की भी सुविधा दी गई है। कॉलिंग फीचर को लेकर दावा है कि यह एंबियंट न्वाइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करती है। Dizo Watch D2 वॉच में कई सारे हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं।

    Dizo Watch D2 की कीमत

    Dizo Watch D2 की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 10 फरवरी से कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत इस वॉच पर 200 रुपये की छूट भी मिलेगी।

    Dizo Watch D2 की स्पेसिफिकेशन

    Dizo Watch D2 में 1.91 इंच की बड़ी कलर डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है। Dizo Watch D2 का केस एल्यूमीनियम पॉलीकार्बोनेट की बनी है और स्ट्रैस डिटैचबल है। वॉच के साथ 150 से अधिक वॉच फेसेज का सपोर्ट मिलेगा और 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे।

    हेल्थ फीचर्स की बात करें तो Dizo Watch D2 में ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्टेप काउंटर और ड्रिंकिंग वॉटर रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं। इस वॉच में कॉलिंग फीचर है और कॉलिंग के लिए डायल पैड भी है। इसमें फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट को सिंक भी किया जा सकता है। इनकमिंग कॉल को म्यूट करने की भी सुविधा है।

    Dizo Watch D2 में कॉलिंग के दौरान न्वाइज कैंसिलेशन भी मिलेगा। डीजो की इस वॉच में 260mAh की बैटरी है जिसे लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा है। कॉलिंग फीचर के साथ बैटरी बैकअप 3 दिनों का है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें