गूगल देने वाला है बड़ा फीचर, वेबकैम की तरह हो सकेगा एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Feb 2023 07:57 PM IST
सार

Android 14 वाले एंड्रॉयड फोन में यूएसबी के जरिए एक्सटर्नल वेबकैम का इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसे में वीडियो कॉल की क्वॉलिटी बेहतर हो जाएगी। यह फीचर एंड्रॉयड फोन और टैब दोनों के लिए होगा, हालांकि यह सुविधा पहले से ही कई सारे थर्ड पार्टी एप्स दे रहे हैं लेकिन अब गूगल भी इसमें एंट्री की तैयारी कर रहा है।

Android 14 May Allow Some Phones to Be Used As Webcam
android 14 - फोटो : 9to5google

    विस्तार

    अपने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ गूगल हर साल कुछ नए और स्पेशल फीचर जारी करता है। पिछले साल Google ने Android 13 को पेश किया था जिसमें कई सारे सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए थे और अब गूगल ने Android 14 के लिए बड़ी तैयारी की है। खबर है कि Android 14 के आने के बाद एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल एक वेबकैम की तरह हो सकेगा।

    इस फीचर का मतलब यह हुआ कि यूजर्स अपने Android 14 वाले एंड्रॉयड फोन में यूएसबी के जरिए एक्सटर्नल वेबकैम का इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसे में वीडियो कॉल की क्वॉलिटी बेहतर हो जाएगी। यह फीचर एंड्रॉयड फोन और टैब दोनों के लिए होगा, हालांकि यह सुविधा पहले से ही कई सारे थर्ड पार्टी एप्स दे रहे हैं लेकिन अब गूगल भी इसमें एंट्री की तैयारी कर रहा है।

    एंड्रॉयड एक्सपर्ट मिशाल रहमान ने हाल ही में AOSP Gerrit को सबमिट किए गए कोड को देखा है। इन कोड से ही इस बात का संकेत मिला है कि Google मोबाइल डिवाइस को पीसी, मैक या क्रोमबुक के लिए वेबकैम के रूप में काम करने पर काम कर रहा है। रहमान ने इस फीचर को लेकर एक ट्वीट भी किया है।

    एंड्रॉयड 14 में आने वाले इस फीचर को "DeviceAsWebcam" कहा जाएगा, हालांकि गूगल की ओर से इस फीचर को लेकर कोई पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। एपल अपने यूजर्स को यह सुविधा पहले से ही दे रहा है। मैकबुक यूजर्स अपने iPhones का इस्तेमाल वेबकैम के तौर पर कर सकते हैं। रहमान ने अपने ट्वीट में कहा है कि सिस्टम प्रोपर्टी में ro.usb.uvc.enabled कोड एंड्रॉयड डिवाइस में UVC गैजेट को इस्तेमाल करने की सुविधा देगा। इस कोड की जानकारी सिर्फ सिस्टम एप्स को ही होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें