ट्विटर में आया फेसबुक जैसा ईमोजी फीचर, इस तरह कर सकेंगे इस्तेमाल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 24 Jan 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Twitter rolling out emoji for DMs how to use it
Twitter EMOJI - फोटो : TWITTER

    Twitter अपने प्लेटफॉर्म को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने यूजर्स को ईमोजी का फीचर दिया है। अब ट्विटर के यूजर्स मैसेजिंग में ईमोजी का इस्तेमाल कर सकेंगे, हालांकि कंपनी ने फिलहाल सिर्फ सात ईमोजी ही उपलब्ध कराया है। ट्विटर के इस फीचर को एपल के आईमैसेज का कॉपी कहा जा रहा है।

    ट्विटर ने गुरुवार को बताया कि डायरेक्ट मैसेजिंग के लिए ईमोजी रिएक्शन जारी किए जा रहे हैं जो धीरे-धीरे एंड्रॉयड, डेस्कटॉप और आईफोन के लिए उपलब्ध होंगे। यदि आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको एप को अपडेट करना होगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy S10 से कितना अलग है Galaxy S10 Lite, कीमत से लेकर फीचर तक

    ऐसे करें ट्विटर ईमोजी का इस्तेमाल

    यदि आप भी ट्विटर पर किसी को मैसेज में ईमोजी भेजना चाहते हैं तो मैसेज में जाकर हार्ट और प्लस के आइकन पर क्लिक करना है। इसके बाद दो बार क्लिक या टैप करने पर सभी ईमोजी दिखेंगे जिनमें से आप अपने मन की ईमोजी चुन सकते हैं। ट्विटर पर मिलने वाले ईमोजी में क्राइंग लोल, शॉक्ड, सरप्राइज, सैड, हार्ट, फ्लेम और थंब शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि हाल ही में ट्विटर के नए एंड्रॉयड अपडेट में कुछ दिक्कत आई थी जिसकी वजह से एप लॉन्चिंग के साथ ही क्रैश हो रहा था। ट्विटर के एंड्रॉयड वर्जन 8.28 में क्रैश होने की समस्या थी। वहीं ट्विटर सपोर्ट ने इसकी क्रैश को लेकर माफी मांगी थी और कहा कि इसे फिक्स करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। ट्विटर ने कहा है कि जब तक नया अपडेट जारी नहीं होता तब तक यूजर्स एप को अपडेट ना करें, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि नया अपडेट कब तक जारी होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें