Samsung Galaxy S10 से कितना अलग है Galaxy S10 Lite, कीमत से लेकर फीचर तक

सैमसंग ने कम की कीमत में यूजर्स को फ्लैगशिप फीचर देने के लिए अपने फ्लैगशिप फोन का लाइट वर्जन लॉन्च करना शुरू कर दिया है। हाल ही में सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 10 लाइट को लॉन्च किया था, वहीं अब कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट (Samsung Galaxy S10 Lite) लॉन्च कर दिया है। तो अब सवाल यह है कि गैलेक्सी एस10 लाइट, पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी एस10 से कितना अलग है?

कीमत
सबसे पहले कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की कीमत 39,999 रुपये है और यह फोन सिर्फ एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। Samsung Galaxy S10 की भारत में शुरुआती कीमत 66,900 रुपये है, यानि इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 84,900 रुपये है।

डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में जहां 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, वहीं गैलेक्सी एस 10 में छोटी यानि 6.1 इंच की QHD+ कर्व्ड डायनेमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले मिलेगी। एस 10 में पंचहोल डिस्प्ले है जबकि एस10 लाइट में इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है।
- Smart TV खरीदने का सपना होगा पूरा, 15 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच टीवी
- Samsung Galaxy S10 Lite भारत में लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर
- Infinix का खास स्मार्टफोन जल्द मार्केट में लेने वाला है एंट्री, मिल सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा
- Facebook फ्लैगशिप एंड्रॉयड एप के लिए जल्द जारी करेगा डार्क मोड : रिपोर्ट