HUAWEI Band 4 भारत में हुआ लॉन्च, 9 दिन तक चलेगी बैटरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 23 Jan 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
HUAWEI Band 4 Launched in India with exquisite style and class leading Health and Fitness features
HUAWEI Band 4 - फोटो : amar ujala

    हुवावे ने भारतीय बाजार में अपना नया वियरेबल प्रोडक्ट HUAWEI Band 4 लॉन्च कर दिया है। हुवावे बैंड 4 में इन-बिल्ट यूएसबी पोर्ट है। ऐसे में इस बैंड को चार्ज करने के लिए आपको किसी चार्जर की जरूरत नहीं होगी। आप इस लैपटॉप, पॉवरबैंक या फिर किसी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के जरिए सीधे तौर पर चार्ज कर सकेंगे।

    HUAWEI Band 4 की स्पेसिफिकेशन

    हुवावे बैंड 4 फिटनेस ट्रैकर में 91एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 9 दिन के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें आपको 0.96 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसपर 2.5डी ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसमें 8 वॉच फेस इंस्टॉल्ड मिलेंगे, जबकि स्टोर पर 66 फेस वॉच मौजूद हैं। फीचर्स की बात करें हुवावे बैंड 4 में ऑक्सिजन सेचुरेशन, स्लीप मॉनिटर और हर्ट रेट मॉनिटर का फीचर मिलेगा।

    विज्ञापन
    HUAWEI Band 4 भारत में हुआ लॉन्च, 9 दिन तक चलेगी बैटरी

    हुवावे के इस बैंड में 9 एक्सरसाइज मोड मिलेंगे जिनमें आउटडोर रनिंग, इंडोर रन, साइकलिंग, रॉइंग मशीन जैसे मोड्स शामिल हैं। यह बैंड वाटर रेसिस्टेंट है यानी 50 मीटर पानी में जाने पर भी बैंड खराब नहीं होगा। इस बैंड में आपको कॉलिंग का नोटफिकेशन भी मिलेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी, हालांकि कंपनी ने बिक्री की तारीख का एलान नहीं किया है। हुवावे बैंड 4 की कीमत 1,999 रुपये है और यह ग्रेफाइट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें