नई स्टडी: पैरेंट्स के लिए सोशल मीडिया बनी परेशानी की बड़ी वजह, बच्चों द्वारा गलत इस्तेमाल को लेकर हैं चिंतित
बच्चों के स्वास्थ्य पर मिशिगन यूनिवर्सिटी के सीएस मॉट चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल नेशनल पोल के अनुसार आधे से अधिक माता-पिता मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को अपने बच्चों और किशोरों के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय मानते हैं।

विस्तार
सोशल मीडिया कई मायनों में एक ओर जहां ताकत बन कर उभर रही है, वहीं दूसरी तरफ इसके दुरुपयोग को लेकर भी बड़ी चिंता है। स्कूल से बच्चों के घर आने के बाद पैरेंट्स को दो बातों को लेकर सबसे ज्यादा चिंता रह रही है। पहला बच्चों पर सोशल मीडिया का प्रभाव और दूसरा बच्चों की जिंदगी पर इंटरनेट का प्रभाव।
बच्चों के स्वास्थ्य पर मिशिगन यूनिवर्सिटी के सीएस मॉट चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल नेशनल पोल के अनुसार आधे से अधिक माता-पिता मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को अपने बच्चों और किशोरों के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय मानते हैं।
अमेरिका में इस साल बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में माता-पिता की चिंताओं की लिस्ट में सबसे ऊपर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल है जो कि बचपन के मोटापे से भी अधिक है। एक दशक पहले तक बचपन का मोटोपा पैरेंट्स के लिए बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सबसे बड़ा मुद्दा था।
- Google Alert: गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए खतरनाक 43 मोबाइल एप्स, आप भी तुरंत करें डिलीट
- The First Descendant: सैमसंग ने पेश किया दुनिया का पहला HDR10+ गेमिंग स्टैंडर्ड टाइटल, जानें इसकी खासियत
- ये हैं हर दिन काम आने वाले गैजेट्स, देख लें पूरी लिस्ट
- Instagram Threads: इंस्टाग्राम जल्द लॉन्च करेगा थ्रेड्स का वेब वर्जन, एक्स की बढ़ने वाली है मुसीबत