SayNoToPlasticTiranga: Koo एप ने शुरू किया कैंपेन, गृह मंत्रालय ने जारी की थी एडवाइजरी
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसी साल जनवरी में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक एडवाइजरी जारी की थी जिसमें लोगों से अपील की गई है कि वो प्लास्टिक के बने तिरंगे का इस्तेमाल ना करें।

विस्तार
देसी माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू (Koo) ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर SayNoToPlasticTiranga कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन का मकसद प्लास्टिक के तिरंगे को ना कहना है। कू एप ने इस कैंपेन की शुरुआत मिट्टी फाउंडेशन की साझेदारी में की है। इस कैंपेन की शुरुआत 13 अगस्त से हो गई है जिसके तहत प्लास्टिक के तिरेंगे की जगह कागज और कपड़े के तिरंगे को इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
कू के SayNoToPlasticTiranga कैंपेन को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं का समर्थन भी मिल रहा है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस कैंपेन को लेकर कू किया है। इसके अलावा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने भी SayNoToPlasticTiranga का समर्थन किया है।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसी साल जनवरी में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक एडवाइजरी जारी की थी जिसमें लोगों से अपील की गई है कि वो प्लास्टिक के बने तिरंगे का इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ध्वज संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिया था।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में राज्यों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि राज्य इस बात को सुनिश्चित करें कि लोगों की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे झंडे प्लास्टिक के ना बने हों, बल्कि कागज के बने हों और उन झंडों को ध्वज की गरिमा बनाए रखते हुए उन्हें उचित ढंग से डिस्पोज करें। मंत्रालय ने कहा कि प्लास्टिक के बने ध्वज, कागज से बने ध्वज की तरह प्राकृतिक रूप से नहीं सड़ते हैं, ये लंबे समय तक विघटित नहीं होते
- Sandes App: क्या है मेड इन इंडिया सरकारी मैसेजिंग एप Sandes, क्या हैं इसके फीचर्स
- Honor Watch GS 3 स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, आठ चैनल PPG सेंसर का मिलेगा सपोर्ट
- फेसबुक और इंस्टाग्राम: राहुल गांधी के खिलाफ डिजिटल पाबंदी और हो सकती है सख्त, अब बाल आयोग ने लिखी चिट्टी
- WhatsApp का नया फीचर: प्रोफाइल टैप करने पर दिखेंगे स्टेटस, पुराना इंटरफेस हो सकता है बंद