Sandes App: क्या है मेड इन इंडिया सरकारी मैसेजिंग एप Sandes, क्या हैं इसके फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Aug 2021 05:10 PM IST
सार

Sandes एप के साथ एक समस्याा यह है कि इसे फिलहाल सरकारी नौकरी करने वाले ही इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर वे लोग इस्तेमाल कर सकते हैं जो किसी सरकारी संस्था से जुड़े हैं,

विज्ञापन
sandes apps in india whatsapp how much is different from WhatsApp
Sandes Messaging Apps - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    विदेशी एप्स को लेकर भारत में पिछले कुछ सालों से विवाद शुरू हुआ है जिसके बाद कई सारे मेड इन इंडिया एप्स लॉन्च हुए हैं। व्हाट्सएप दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है। अकेले भारत में ही इसके 55 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। व्हाट्सएप की टक्कर में भारत सरकार की ओर से Sandes एप को लॉन्च किया गया है। संदेस एप को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। संदेस एप को NIC(नेशनल इनफार्मेशन सेण्टर) ने तैयार किया है और दावा है कि यह एक सिक्योर मेड इन इंडिया मैसेजिंग एप है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको आपको इस मेड इन इंडिया मैसेजिंग एप Sandes के बारे में सबकुछ बताएंगे।

    Sandes App क्या है?

    संदेस एप भी एक मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है। इस पर भी आप ठीक उसी तरह मैसेज और फोटो-वीडियो के अलावा अन्य डॉक्यूमेंट भेज सकते हैं जिस तरह से आप व्हाट्सएप पर भेजते हैं। Sandes एप के साथ एक समस्याा यह है कि इसे फिलहाल सरकारी नौकरी करने वाले ही इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर वे लोग इस्तेमाल कर सकते हैं जो किसी सरकारी संस्था से जुड़े हैं, हालांकि प्ले-स्टोर या एप स्टोर से आप भी इसे डाउनलोड करके ट्राई कर सकते हैं। संदेस एप भी एंड टू एंड एंक्रिप्टेड है।

    विज्ञापन

    Sandes App के फीचर्स

    इस एप में आजकल के ट्रेंडिंग मैसेजिंग एप्स के सारे फीचर्स हैं। इसके अलावा संदेस एप में भी वीडियो-ऑडियो कॉलिंग की सुविधा है। इस एप में भी अन्य मैसेजिंग एप्स की तरह ग्रुप बना सकते हैं। इसके अलावा आप एक से अधिक लोगों के साथ एक ही समय पर वीडियो कॉल कर सकते हैं। सिक्योरिटी के तौर पर संदेस एप का डाटा भारतीय सर्वर पर ही रहता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    संदेस एप में एक सबसे खास फीचर है जो किसी अन्य मैसेजिंग एप में नहीं है और वह है Message Type। मैसेज टाइप के तौर पर आपको तीन तरह के लेबल मिलते हैं जिनमें Priority, Auto Delete और Confidential। इन सभी लेबल का इस्तेमाल आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। यदि आप किसी को बहुत जरूरी मैसेज भेज रहे हैं तो आप Priority लेबल का चुनाव कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें