WhatsApp का नया फीचर: प्रोफाइल टैप करने पर दिखेंगे स्टेटस, पुराना इंटरफेस हो सकता है बंद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Aug 2021 02:29 PM IST
सार

व्हाट्सएप यूजर्स की प्रोफाइल पर टैप करके स्टेटस देखा जाएगा। यह पूरी तरह से ट्विटर के फ्लीट फीचर जैसा होगा। फिलहाल स्टेटस के लिए एक अलग से सेक्शन है। नए फीचर के आने के बाद पहले से मौजूद स्टेटस सेक्शन को हटाया जा सकता है।

विज्ञापन
WhatsApp Working on Option to View Status Update by Tapping Profile Picture like twitter fleets
WhatsApp update - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    फेसबुक के स्वामित्व वाला मैसेजिंग एप WhatsApp अब एक और नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सएप यूजर्स की प्रोफाइल पर टैप करके स्टेटस देखा जाएगा। यह पूरी तरह से ट्विटर के फ्लीट फीचर जैसा होगा। फिलहाल स्टेटस के लिए एक अलग से सेक्शन है। नए फीचर के आने के बाद पहले से मौजूद स्टेटस सेक्शन को हटाया जा सकता है।

    WABetaInfo की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नए फीचर की टेस्टिंग हो रही है। नए फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.21.17.5 पर दिया गया है। बीटा टेस्टिंग का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि प्रोफाइल पर टैप करने का विकल्प है। टैप करने से पहले दो विकल्प मिलेंगे जिनमें पूछा जाएगा कि आप प्रोफाइल फोटो देखना चाहते हैं या स्टेटस?

    विज्ञापन

    इस फीचर को लेकर अभी तक यह कंफर्म नहीं है कि इसे कब सभी के लिए जारी किया जाएगा, हालांकि बीटा यूजर्स फिलहाल इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि हाल ही में WhatsApp ने एक नया फीचर रिलीज किया है जिसीक मदद से आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइस के बीच चैट आराम से ट्रांसफर हो सकते हैं। नए फीचर की घोषणा व्हाट्सएप ने सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि व्हाट्सएप वेब में हाल ही में फोटो एडटिंग का फीचर आया है यानी आप अपने लैपटॉप से व्हाट्सएप पर किसी फोटो को भेजने से पहले उसे एडिट कर सकेंगे। फिलहाल यह अपडेट कुछ यूजर्स को मिला है और अन्य के लिए जारी किया जा रहा है। व्हाट्सएप के इस फीचर को कुछ दिन पहले बीटा वर्जन पर देखा गया था।

    व्हाट्सएप बेव के नए अपडेट में यूजर्स को फोटो को एडिट करने का विकल्प मिल रहा है। साथ ही स्टिकर एड करने भी विकल्प मिलने लगा है। किसी फोटो को भेजने से पहले आप उसे क्रॉप कर सकते हैं, उसमें स्टिकर एड कर सकते हैं, कोई टेक्स्ट लिख सकते हैं और इमोजी भी एड कर सकते हैं। यह काफी हद तक मोबाइल एप जैसा ही है। सबसे खास बात यह है कि मोबाइल एप में फोटो एडिटिंग टूल में इमोजी एड करने का विकल्प नहीं मिलता है, जबकि वेब वर्जन में यह फीचर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें