Facebook: गलती से भी फेसबुक पर ना करें ये काम, तुरंत अकाउंट हो जाएगा ब्लॉक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 31 May 2024 03:47 PM IST
सार

ऐसी स्थिति में आपका अकाउंट ब्लॉक भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि फेसबुक पर क्या पोस्ट नहीं करना चाहिए। ऐसे फोटो और वीडियो शेयर करने वाले अकाउंट को फेसबुक ब्लॉक तक कर सकता है। इसकी जानकारी फेसबुक ने अपनी पॉलिसी में दी है।

Never Share These Types Of Content On Facebook your account will be blocked
Facebook - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    सोशल मीडिया आज सूचना का एक बड़ा माध्यम हो गया है। जिसके पास स्मार्टफोन है वह सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रहा है। आप भी इस खबर को सोशल मीडिया पर ही पढ़ रहे होंगे। सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रोफाइल में परिवार से लेकर मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी तक की जानकारी दे रखी है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी जिन्हें सोशल फेसबुक पर आपको शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपका अकाउंट ब्लॉक भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि फेसबुक पर क्या पोस्ट नहीं करना चाहिए। ऐसे फोटो और वीडियो शेयर करने वाले अकाउंट को फेसबुक ब्लॉक तक कर सकता है। इसकी जानकारी फेसबुक ने अपनी पॉलिसी में दी है।

    फेसबुक पर आप किसी व्यक्ति, लोगों के समूहों या स्थान (शहर या छोटे स्थान) के विरुद्ध हिंसा करने के उद्देश्य वाले बयान शेयर नहीं कर सकते। इसके अलावा आप किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की धमकी नहीं दे सकते हैं। इसके अलावा उपहार/पैसे मांगना या किसी खास हथियार का उल्लेख या चित्र या हथियार बेचने का ऑफर या उसे खरीदने के लिए कहना। ऐसे पोस्ट फेसबुक पर नहीं करने चाहिए।

    किसी आतंकवादी गतिविधि, संगठित होकर नफरत फैलाना, सामूहिक या क्रमिक हत्याएं, मानव तस्करी, संगठित हिंसा या आपराधिक गतिविधि, इन गतिविधियों में शामिल समूहों, नेताओं या लोगों के प्रति समर्थन दिखाने वाली या इनका गुणगान करने वाली सामग्री को भी फेसबुक डिलीट कर देता है और यदि ऐसे पेज और अकाउंट के खिलाफ शिकायत होती है तो अकाउंट और पेज ब्लॉक भी किया जा सकता है। ऐसा कोई भी गैर-सरकारी संगठन, जो किसी राजनैतिक, धार्मिक या सैद्धांतिक लक्ष्य को पाने के उद्देश्य से किसी जन-समुदाय, सरकार या अंतर्राष्ट्रीय संगठन को डराने के लिए लोगों या संपत्ति के विरुद्ध योजना बनाकर की गई हिंसक गतिविधियों में शामिल होता है तो उसे ब्लॉक किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें