जरूरी खबर: अचानक से बंद हो रहे हैं लोगों के सिम कार्ड, आप भी आ सकते हैं लिस्ट में, आज ही करें यह काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 31 May 2024 01:01 PM IST
सार

कई लोगों को सिम कार्ड बंद होने से पहले ई-वेरिफिकेशन का मैसेज भी मिल रहा है और कईयों के सिम बिना मैसेज आए ही बंद हो जा रहे हैं। आपका भी सिम कार्ड बंद हो सकता है। ऐसे में यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
DoT Directs Operators To Re Verify Over 6 lacs Mobile Connections your sim may be closed
sim card closed solution - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    हाल ही में सरकार ने करीब 6 लाख मोबाइल नंबर को बंद करने का आदेश दिया है। टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को एक लिस्ट देकर कहा है कि करीब 6 लाख 80 हजार मोबाइल कनेक्शन को दोबारा चेक किया जाए। विभाग को संदेह है कि इन सभी मोबाइल नंबर को फर्जी या नकली डॉक्यूमेंट के आधार पर लिया गया है। इसके अलावा विभाग को यह भी संदेह है कि सिम किसी के नाम पर है और इस्तेमाल कोई और ही कर रहा है।

    ऐसे में कई लोगों के सिम अचानक से बंद हो जा रहे हैं। फोन में अचानक से नेटवर्क आना बंद हो रहा है और उसके बाद सिम कार्ड बंद हो जा रहा है। कई लोगों को सिम कार्ड बंद होने से पहले ई-वेरिफिकेशन का मैसेज भी मिल रहा है और कईयों के सिम बिना मैसेज आए ही बंद हो जा रहे हैं। आपका भी सिम कार्ड बंद हो सकता है। ऐसे में यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।

    विज्ञापन

    यदि आप भी किसी ऐसे सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं जो किसी और के नाम पर है या आपको पता ही नहीं है कि वह सिम कार्ड किसके नाम पर है तो वह सिम किसी भी वक्त बंद हो सकता है। इससे बचने के लिए सरकार ने कोई सटीक रास्ता तो नहीं बताया है लेकिन हम आपको सुझाव देंगे कि आप अपने सिम कार्ड को वेरिफाई कराएं या फिर केवाईसी कराएं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें