Olympics 2024: इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी ने लॉन्च किया व्हाट्सएप चैनल, मिलेगा लाइव अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Jul 2024 05:10 PM IST
सार

इस चैनल पर समर गेम्स की शुरूआत से पहले ही फैन्स को रियल टाइम में जानकारियां एवं सूचनाएं प्राप्त होंगी। उन्हें ओलंपिक्स ट्रिविया और इस आयोजन की तैयारी कर रहे भारत के मशहूर खिलाड़ियों का बिहाइंड द सीन कंटेन्ट भी मिलेगा।

विज्ञापन
International Olympic Committee launches exclusive Olympics WhatsApp Channel for India
Olympics WhatsApp Channel - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (आईओसी) ने भारत में ‘ओलंपिक खेल’ नाम का एक नया ओलंपिक्स व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है। इस चैनल पर समर गेम्स की शुरूआत से पहले ही फैन्स को रियल टाइम में जानकारियां एवं सूचनाएं प्राप्त होंगी। उन्हें ओलंपिक्स ट्रिविया और इस आयोजन की तैयारी कर रहे भारत के मशहूर खिलाड़ियों का बिहाइंड द सीन कंटेन्ट भी मिलेगा।

    ओलंपिक खेल आईओसी का आधिकारिक रूप से किसी देश विशेष के लिए एकमात्र चैनल है। यह सीधे व्हाट्सएप पर ओलंपिक्स की ताजातरीन जानकारियां पाने का एक आसान तरीका है। इस चैनल को फॉलो करने के लिए अपने व्हाट्सएप पर ‘अपडेट्स’ टैब में जाएं और डायरेक्टरी में जाकर ‘ओलंपिक्स’ सर्च करें।

    विज्ञापन

    ओलंपिक गेम्स की शुरूआत के मौके पर व्हाट्सएप एक नया स्टिकर पैक भी ला रहा है, ताकि दुनियाभर में प्रशंसक इन खेलों को लेकर अपना रोमांच व्यक्त कर सकें। स्टिकर्स सबसे पसंद किए गए फीचर्स में से एक हैं। स्टीकर को इस्तेमाल करने के लिए एप के कीबोर्ड पर व्हाट्सएप स्टिकर ट्रे चालू करें और ‘+’ आइकन को टैप करें, इससे आप ऑफिशियल स्टिकर लाइब्रेरी में पहुंच जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें