Tech News: Google बंद करने जा रहा अपना यह बड़ा प्रोडक्ट, लाखों लोग कर रहे थे इस्तेमाल
कहा जा रहा है कि क्रोमकास्ट को बंद करने के बाद कंपनी अब एक नया प्रोडक्ट पेश करेगी जो क्रोमकास्ट को रिप्लेस करेगा। इस डिवाइस का नाम “Google TV Streamer” बताया जा रहा है।

विस्तार
गूगल इस साल तक अपने कई सारे प्रोडक्ट और एप को बंद कर चुका है। इस लिस्ट में एक नया नाम Chromecast का जुड़ा है। गूगल अब Chromecast को भी बंद करने जा रहा है जो कि एक वीडियो स्ट्रीमिंग डिवाइस थी।
इसकी जानकारी सबसे पहले 9To5Google ने दी है। कहा जा रहा है कि क्रोमकास्ट को बंद करने के बाद कंपनी अब एक नया प्रोडक्ट पेश करेगी जो क्रोमकास्ट को रिप्लेस करेगा। इस डिवाइस का नाम “Google TV Streamer” बताया जा रहा है।
Chromecast एक ऐसी स्ट्रीमिंग डिवाइस है जिसे टीवी के HDMI पोर्ट में कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जाता था। इसकी मदद से यूडजर्स अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर और टैबलेट को टीवी से कनेक्ट कर सकते थे और कंटेंट को टीवी पर कास्ट कर सकते थे, हालांकि इसके लिए इंटरनेट की भी जरूरत होती थी।
- AI के साइड इफेक्ट्स: गेमिंग इंडस्ट्री में इंसानों की जरूरत खत्म कर रहा एआई, एआई से बनाए जा रहे ग्राफिक्स
- Google Maps: अब गूगल मैप्स से बुक करें मेट्रो टिकट, फ्लाईओवर पर नहीं होगी दिक्कत, रिलीज हुआ नया अपडेट
- सरकार का बयान: साइबर फ्रॉड से बचाए 2,400 करोड़ रुपये, 7.6 से अधिक शिकायतों का हुआ निराकरण
- Malware: CrowdStrike ने दी चेतावनी, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज यूजर हो सकते हैं मैलवेयर अटैक के शिकार