Facebook: फेसबुक ने रिलीज किया Passkey सपोर्ट, अब लॉगिन के लिए नहीं होगी पासवर्ड की जरूरत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Jun 2025 11:43 AM IST
सार

पासकी एक आधुनिक डिजिटल सुरक्षा प्रणाली है जिसे FIDO Alliance ने विकसित किया है। यह परंपरागत पासवर्ड और OTP की तुलना में ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है, क्योंकि यह हर अकाउंट के लिए एक यूनिक डिजिटल कुंजी (key) बनाती है जो फिशिंग और हैकिंग से बचाव करती है।

विज्ञापन
Facebook released Passkey support, now login will be safe and easy
Facebook Rolls Out Passkey - फोटो : META

    विस्तार

    Facebook ने अब अपने एंड्रॉयड और iOS एप्स में पासकी (Passkey) सपोर्ट शुरू कर दिया है, जिससे यूजर्स को अब पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होगी। यह नया फीचर लॉगिन और Meta Pay के जरिए पेमेंट को और अधिक आसान व सुरक्षित बनाएगा।

    पासकी एक आधुनिक डिजिटल सुरक्षा प्रणाली है जिसे FIDO Alliance ने विकसित किया है। यह परंपरागत पासवर्ड और OTP की तुलना में ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है, क्योंकि यह हर अकाउंट के लिए एक यूनिक डिजिटल कुंजी (key) बनाती है जो फिशिंग और हैकिंग से बचाव करती है।

    विज्ञापन
    Using passkeys to log in
    Using passkeys to log in
    • यूजर अपने फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या डिवाइस के PIN के जरिए लॉगिन कर सकेंगे।
    • लॉगिन के समय ऐप खुद यूजर को पासकी सेट करने का विकल्प देगा या फिर आप इसे Settings > Accounts Centre में जाकर भी सेट कर सकते हैं।
    • पासकी में आपके अकाउंट से जुड़ा ईमेल एड्रेस नाम के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। यदि ईमेल नहीं है, तो फोन नंबर का इस्तेमाल होगा।
    • फिलहाल यह सुविधा केवल मोबाइल एप्स (Android और iOS) पर उपलब्ध है।
    • डेस्कटॉप पर अभी भी यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें