Facebook: फेसबुक पर अब सिर्फ Reels ही Reels, Meta ने बंद किया यह वीडियो फॉर्मेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Jun 2025 09:46 AM IST
सार

Meta अब Facebook के पुराने Video टैब का नाम बदलकर Reels टैब कर रहा है, हालांकि नाम बदलेगा, लेकिन Meta का कहना है कि वीडियो सुझाव अब भी यूजर की रुचियों और उनके व्यवहार पर आधारित रहेंगे।

Facebook is all about Reels now latest Meta move signals end of horizontal video is near
Facebook Reels - फोटो : meta

    विस्तार

    Facebook पर अब सिर्फ Reels फॉर्मेट में वीडियो अपलोड और दिखाए जाएंगे। इसकी घोषणा Meta ने करते हुए कहा कि आने वाले महीनों में Facebook पर अपलोड होने वाले सभी वीडियो चाहे छोटे हों या लंबे, केवल Reels के रूप में प्रकाशित किए जाएंगे। यह बदलाव इस दिशा में किया गया है कि उपयोगकर्ता कैसे वीडियो कंटेंट बनाते हैं और देखते हैं, इसे पूरी तरह से बदला जाए।

    अब तक Facebook उपयोगकर्ता यह तय कर सकते थे कि वे कोई वीडियो रील के रूप में डालना चाहते हैं या एक पारंपरिक वीडियो पोस्ट के रूप में। दोनों के लिए अलग-अलग एडिटिंग टूल्स होते थे, लेकिन अब Meta के इस फैसले के बाद रील और सामान्य वीडियो पोस्ट का फर्क खत्म हो जाएगा। अब सभी वीडियो एक अलग सिस्टम के जरिए संभाले जाएंगे जिसमें रील की अवधि और फॉर्मेट की बंदिशें भी हट जाएंगी।

    अभी तक Facebook पर Reels केवल वर्टिकल और कम अवधि की होती थीं, लेकिन अब Meta उन्हें लंबी और क्षैतिज वीडियो में बदलने की सुविधा भी देगा। इसके साथ-साथ प्राइवेसी सेटिंग्स और पब्लिशिंग कंट्रोल भी बदले जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें