YouTube: गूगल ने आईफोन यूजर्स से कहा-अनइंस्टॉल करें यूट्यूब एप, जानें आखिर क्यों

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Jun 2025 09:38 AM IST
सार

गूगल ने इस दिक्कत को स्वीकार किया है और अब इस पर स्थायी समाधान भी जारी कर दिया है। पहले कंपनी ने एक अस्थायी उपाय के रूप में यूजर्स को सलाह दी थी कि वे एप को डिलीट करके फिर से App Store से इंस्टॉल करें। इस उपाय से कई यूजर्स की समस्या हल हो गई थी।

विज्ञापन
Google told iPhone users to uninstall YouTube app, know why
YouTube - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    गूगल ने आईफोन यूजर्स को बड़ी चेतावनी दी है। गूगल ने कहा है कि सभी आईफोन यूजर्स अपने यूट्यूब एप को अनइंस्टॉल करें। दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि अगर आपके iPhone पर YouTube एप बार-बार क्रैश हो रहा है, तो चिंता की बात नहीं है। यह समस्या केवल आपके साथ नहीं हो रही।

    कई iPhone यूजर्स इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, जिसमें एप बार-बार बंद हो रहा है या खुलते ही फ्रीज हो जा रहा है। गूगल ने इस दिक्कत को स्वीकार किया है और अब इस पर स्थायी समाधान भी जारी कर दिया है। पहले कंपनी ने एक अस्थायी उपाय के रूप में यूजर्स को सलाह दी थी कि वे एप को डिलीट करके फिर से App Store से इंस्टॉल करें। इस उपाय से कई यूजर्स की समस्या हल हो गई थी।

    विज्ञापन

    अब गूगल ने बताया है कि समस्या पुराने वर्जन से जुड़ी हुई थी, और अब उसका फिक्स आ चुका है। कंपनी का कहना है कि अगर आप iPhone पर YouTube चला रहे हैं और एप क्रैश हो रहा है, तो उसे अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करना जरूरी है, ताकि आप एप का नया वर्जन (20.20.4) पा सकें। यह नया वर्जन पुराने किसी भी बचे-खुचे बग या गड़बड़ियों को भी साफ कर देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें