Facebook बंद करने जा रहा है यह खास फीचर, जानकर आप भी कहेंगे oh No

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल साइट फेसबुक का वह सबसे खास फीचर जो आपको सबसे ज्यादा खुशी देता है वह अब बंद होने वाला है। अब आप सोच रहे हैं कि ऐसा कौन-सा फीचर है जो सबसे ज्यादा खुशी देता है तो इसका जवाब है लाइक।
जब भी आप फेसबुक पर कोई फोटो या प्रोफाइल पिक्चर अपलोड करते हैं तो आपके फ्रेंड्स उसे लाइक करते हैं और ज्यादा-से-ज्यादा लाइक्स देखकर आप खुश होते हैं कि आपकी फोटो को 500/1000 लोगों ने लाइक किया लेकिन फेसबुक इस फीचर को बंद करने की तैयारी में है।
ये भी पढ़ेंः आपका सिम कार्ड ही आपको बना सकता है कंगाल, समझें पूरा गणित
दरअसल जब भी कोई किसी फोटो को फेसबुक पर लाइक करता है तो फोटो के साथ यह दिखता है कि कितने लोगों ने उसे लाइक किया। इस फीचर को लाइक काउंट यानी लाइक की गिनती कहा जाता है। अब इस लाइक काउंट फीचर को फेसबुक बंद कर रहा है। इसकी जानकारी एप रिसर्चर Jane Manchun Wong ने दी है।
उन्होंने फेसबुक के एंड्रॉयड एप में एक कोड का खुलासा किया है। यह कोड फेसबुक पोस्ट काउंट को हटाने वाला है। वहीं फेसबुक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि लाइक काउंट को हाइड यानी छिपाने वाला है, हालांकि यह फीचर कब जारी होगा इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं है। इस फीचर के आने के बाद आपको संख्या में यह नहीं दिखेगा कि किसी पोस्ट को कितने लोगों ने लाइक किया है।
ये भी पढ़ेंः SIM Swapping: आप भी हो सकते हैं शिकार, सेकेंडों में गायब हो जाएगी पूरी कमाई, बचने का यह है
बता दें कि यह लाइक काउंट हाइड करने का फीचर इंस्टाग्राम में कुछ महीने पहले ही जारी हुआ है। इसी फीचर को अब कंपनी फेसबुक पर ट्राई करना चाहती है। हालांकि इंस्टाग्राम में लाइक काउंट हाइड फीचर अभी भारत में लाइव नहीं हुआ है।
- इतना डाउनलोड हुआ यह एप कि सर्वर क्रैश हो गया, आपका चेहरा बदलकर बना सकता है 'हीरो'
- जीमेल में आ रहा है कमाल का फीचर, आप छुट्टी पर जाएंगे तो भेजने वाले को मिलेगा अलर्ट
- Jio GigaFiber impact: Airtel Xstream Stick, और सेटटॉप Box लॉन्च, जानें इसके बारे में
- सोशल मीडिया अकाउंट आधार नंबर से लिंक होगा या नहीं, सप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई