जीमेल में आ रहा है कमाल का फीचर, आप छुट्टी पर जाएंगे तो भेजने वाले को मिलेगा अलर्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 03 Sep 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Google to launch out of office feature alert your contacts if you are on vacation
GMAIL - फोटो : social media

    गूगल पिछले कई महीने से अपने जीमेल में लगातार बदलाव कर रहा है। कुछ दिन पहले ही गूगल ने जीमेल में ई-मेल शेड्यूल करने का फीचर दिया है, वहीं अब गूगल जल्द ही जीमेल के लिए एक नया और बड़े काम का फीचर जारी करने वाला है।

    नए अपडेट के बाद यदि कोई जीमेल यूजर छुट्टी पर है तो उससे जीमेल या हैंगआउट चैट के जरिए संपर्क करने वाले अन्य यूजर्स को नोटिफिकेशन मिल जाएगा कि वह छुट्टी पर है।

    विज्ञापन

    गूगल के एक बयान के मुताबिक शुरुआत में यह फीचर जी-सुईट यानी गूगल इंटरप्राइस कस्टमर्स के लिए जारी किया जाएगा। इस फीचर की ग्लोबल लॉन्चिंग 16 सितंबर को होगी। हालांकि कई रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि जी-सुईट पर सफल होने के बाद इसे आम यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद यदि आप छुट्टी पर जा रहे हैं तो आपको गूगल कैलेंडर में 'आउट ऑफ ऑफिस (ओओओ)' एंट्री करनी होगी। इसके बाद जैसे ही कोई आपसे हैंगआउट के जरिए संपर्क करने की कोशिश करेगा तो उसे 'ओओओ' का स्टेट्स दिखाई देगा, जबकि जीमेल भेजने वाले यूजर को कंपोज विंडो में आउट ऑफ ऑफिस का बैनर दिखाई देगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें