Jio GigaFiber impact: Airtel Xstream Stick, और सेटटॉप Box लॉन्च, जानें इसके बारे में

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 03 Sep 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Jio GigaFiber impact Airtel launches Xstream platform with new streaming stick set top box
Airtel Xstream Stick - फोटो : amar ujala

    Airtel ने Airtel Xstream सर्विस लॉन्च की है। एयरटेल की Xstream सर्विस एक तरह से स्टिक आधारित सेवा है। कुछ दिन पहले टाटा स्काई ने बिंज सेवा पेश की थी, उसी तर्ज पर एयरटेल ने Xstream सर्विस लॉन्च की है। Airtel Xstream सर्विस के तहत ग्राहकों को एक स्टिक मिलेगी जिसे वे अपने टीवी में लगाकर ऑनलाइन ऑनडिमांड कंटेंट देख सकेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

    Airtel Xstream Stick
    Airtel Xstream Stick - फोटो : amar ujala

    Airtel Xstream Stick की खासियत

    एयरटेल एक्सट्रीम स्टिक एक एंड्रॉयड ओरयो 8.0 आधारित ओवर द टॉप (OTT) स्टिक है जिसकी मदद से आप नॉन स्मार्ट टीवी को भी स्मार्ट टीवी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और ऑनलाइन फिल्म से लेकर टीवी शो तक देख सकते हैं। इसके साथ ग्राहकों को ZEE5, Hooq, Hoi Choi, Eros Now, HungamaPlay, ShemarooMe, Ultra और Curiosity Stream की ओर से 10,000 फिल्म और शो मिलेंगे।

    Airtel Xstream Stick
    Airtel Xstream Stick - फोटो : social media

    इसके अलावा Airtel Xstream के ग्राहकों को अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही ग्राहक अपने साधारण टीवी पर भी गूगल प्ले-स्टोर से मनमुताबिक एप डाउनलोड कर सकेंगे। Airtel Xstream Stick में ग्राहकों को इनबिल्ट क्रोमकास्ट का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ वॉयस कंट्रोल वाला एक रिमोट भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें